फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM administered oath to the youth

Ballia News: डीएम ने युवाओं को दिलाई शपथ

Sat, 12 Aug 2023 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
DM administered oath to the youth
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार शनिवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस एवं नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने वहां नशा मुक्ति अभियान रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आह्वान किया कि आप दृढ़ संकल्पित होकर अपने लक्ष्य निर्धारित करके अपने सपने को साकार कर सकते हैं। इस समय आपलोगों के भीतर जो ऊर्जा और उत्साह है, इसके माध्यम से आप किसी भी कठिन लक्ष्य को अपनी मेहनत और लगन से पूर्ण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को नशा से बचने और अपने आसपास के लोगों को नशा से होने वाली हानियों के विषय में जागरूक करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

उन्होंने वहां उपस्थित युवाओं को शपथ दिलाई कि देश की चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज नशा मुक्त प्रदेश अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर एकजुट प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल स्वयं को बल्कि समुदाय परिवार मित्र को भी नशा मुक्त कराएंगे। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed