फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Divisional Commissioner instructed to improve the condition of vaccination

मंडलायुक्त ने वैक्सीनेशन की स्थिति सुधारने का दिया निर्देश

Tue, 16 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner instructed to improve the condition of vaccination
मंडलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने मंगलवार को आजमगढ़ स्थित अपने कैम्प कार्यालय से जूम ऐप के माध्यम से शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। कहा कि गांवों में जो भी विकास कार्य कराये जा रहे हैं उसका नियमित रूप से बीडीओ के माध्यम से निरीक्षण करायें तथा माह में कम से कम एक दो बार मुख्य विकास अधिकारी सभी बीडीओ के साथ बैठक कर उसका जायजा लें ताकि विकास कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने सभी सीडीओ को भी गांवों का निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि जिन कार्यों में कमी पाई जाये, उससे सम्बन्धित विभाग को अवगत कराते हुए कार्यवाही भी कराएं। मंडलायुक्त श्री पन्त ने कहा कि गांवों में हुए इंटर लॉकिंग कार्य में प्रयुक्त ईंटो की क्वालिटी अत्यन्त खराब पाई गयी है। इसके अलावा सामुदायिक शौचालयों की भी गुणवत्ता ठीक नहीं मिली है। उन्होंने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांवों के भ्रमण के दौरान इस ओर विशेष ध्यान दें तथा आवश्यकतानुसार ऐसे कार्यों की जांच करायें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा में पाया कि कोविड वैक्सीनेशन में गत माह जनपद आजमगढ़ 69वें, मऊ 66वें तथा बलिया 75वें स्थान पर था, जबकि इस माह में आजमगढ़ की प्रगति में सुधार हुआ है, लेकिन मऊ एवं बलिया में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबन्धित मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस ओर विशेष ध्यान देकर वैक्सीनेशन को बढ़ाया जाय तथा माह के अन्त तक तीनों जनपद को 40वें स्थान से नीचे लाना सुनिश्चित किया जाय। इस सम्बन्ध में उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि वैक्सीनेशन की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करें तथा प्रगति कम मिलने पर सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed