फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Disturbed patient from water shortage

पानी की किल्लत से मरीज परेशान

Sun, 25 Jan 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 25 Jan 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Disturbed patient from water shortage
जिला अस्पताल के पुराने भवन में लगभग एक पखवारे से पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित है। परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपाइप भी खराब है। इससे अस्पताल परिसर में रहने वाले चिकित्सा कर्मचारियों सहित मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चिकित्साकर्मियों की माने तो अस्पताल परिसर में लगा सप्लाई का पाइप कई जगह फट गया है। पाइप की मरम्मत कर्मचारियों द्वारा कई बार किया जा चुका है लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा। यहीं नहीं अस्पताल परिसर में लगे चार इंडिया मार्का हैंडपाइपों में एक भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन


यहां तक कि पानी की आपूर्ति न होने से अस्पताल के वार्डों की सफाई तक नहीं हो रही है। इससे अस्पताल परिसर में बदबू से मरीजों का रहना दुश्वार हो गया है। स्थानीय कर्मचारियों ने जल्द से जल्द निवारण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस केपी गर्ग ने कहा कि सप्लाई का पाईप बहुत पुराना हो गया है। इससे की बार-बार रिपेयरिंग के बाद भी फट जाता है। इसको बदलवाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जल्द ही पानी की समस्या का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed