फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District Volleyball Championship on 17th and 18th

Ballia News: जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप 17 व 18 को

Wed, 13 Dec 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
District Volleyball Championship on 17th and 18th
जिला वॉलीबाल एसोसिएशन द्वारा जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन 17 एवं 18 दिसंबर को किया जाएगा । विकास खंड सोहांव के नरहीं में आयोजित होने वाली उक्त जिला चैंपियनशिप में जनपद की पुरुष एवं महिला वॉलीबाल टीमें प्रतिभाग कर सकेंगी। 17 दिसंबर को प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी करेंगे। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत राय एवं अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने बताया कि उक्त जिला चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर जनपद बलिया की पुरुष एवं महिला टीम का चयन किया जाएगा। जनपद की वॉलीबाल टीम, उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन द्वारा 21 से 25 दिसंबर तक मैनपुरी में आयोजित 72वीं राज्य सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने बताया कि जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए जनपद की टीमें 15 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed