फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District slipped 3 places in PM housing survey due to 6 blocks

Ballia News: 6 ब्लॉकों की वजह से पीएम आवास सर्वे में 3 पायदान खिसका जिला

Sun, 23 Feb 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
District slipped 3 places in PM housing survey due to 6 blocks
पंदह। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए पत्रों के चयन के मामले में जिले की रैंकिंग लगातार गिर रही है। बीते 19 फरवरी को जिले की ओवरऑल रैंकिंग 21वीं थी, जो 12 फरवरी की तुलना में एक पायदान नीचे है। 6 ब्लॉकों बेरुआरबारी, गड़वार, पंदह, दुबहड़, बेलहरी और रेवती ब्लॉक के सर्वे कार्य में पिछड़ने की वजह से ओवरऑल रैंकिंग में गिरावट आई है।
विज्ञापन

वहीं, दो सप्ताह पूर्व यानी पांच फरवरी को जनपद, पात्र लाभार्थियों के चयन के मामले में प्रदेश में 18वें पायदान पर था। यानी आवास के लिए लाभार्थी चयन का कार्य जिले में धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। 19 फरवरी तक जिले के 17 ब्लॉकों से 23150 पात्रों की ही पहचान हो पाई है। निर्धन परिवारों के चयन के मामले में मनियर ब्लॉक टॉप पर है। मनियर ब्लॉक की कुल 47 ग्राम पंचायतों से आवास के लिए 1782 पात्रों का चयन किया गया है। इस मामले में बेलहरी ब्लॉक सबसे निचले पायदान पर है। यहां सबसे कम 756 पात्र ही सूचीबद्ध हो पाए हैं।
विज्ञापन

19 फरवरी की रिपोर्ट के अनुसार बेरुआरबारी में अब तक 808, गड़वार 904, पंदह में 948 और रेवती में 968 पात्र लाभार्थियों का ही चयन हो पाया है। जबकि 28 फरवरी तक सर्वे कार्य पूरा कर पात्रों का डेटा पोर्टल पर फीड किया जाना है। लेकिन कुछ ग्राम पंचायतों में लगे सर्वेयरों द्वारा ठीक से कार्य न किए जाने से यह कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 948 ग्राम पंचायतों में सर्वे कार्य कार्य में लगे कुल 336 सर्वेयरों द्वारा 31 जनवरी तक 11817 निर्धन परिवार चयनित किए गए थे। पांच फरवरी को यह आंकड़ा 14547 था। इस दौरान भी बेलहरी ब्लॉक में सबसे कम निर्धन परिवार का सर्वे किया गया था। वहीं गड़वार, नगरा, रेवती और सीयर ब्लॉक की प्रगति ग्राम पंचायतों की संख्या के आधार पर न्यूनतम थी। जबकि बांसडीह, बेरुआरबारी, दुबहड़, गड़वार, हनुमानगंज, नगरा और पंदह की प्रगति भी संतोषजनक नहीं थी।
12 फरवरी की रिपोर्ट के अनुसार पात्र मिले कुल 18977 निर्धन परिवारों की पहचान करने के मामले में बैरिया, बांसडीह, चिलकहर, हनुमानगंज, मनियर, मुरलीछपरा, नगरा, नवानगर, रसड़ा, सीयर, और सोहांव को छोड़ कर शेष ब्लॉकों की प्रगति अच्छी नहीं थी। 19 फरवरी की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन औसत सर्वे के मामले में मुरलीछपरा, बैरिया, मनियर, नवानगर, सोहांव, बांसडीह और चिलकहर की स्थिति काफी अच्छी है।
यहां क्रमशः 65, 50, 38, 32, 28, 26 और 26 परिवारों का हर रोज पहचान किया जा रहा है। जबकि शेष अन्य ब्लॉक की रोजाना औसत प्रगति इससे कम है। जिसमे गड़वार ब्लॉक की औसत प्रगति सबसे कम 13 है। इसके अलावा सीयर, नगरा, रेवती और दुबहड़ की औसत प्रगति 18 है। जबकि पंदह, बेरुआरबारी, रसड़ा, हनुमानगंज, बेलहरी की औसत प्रगति प्रति दिन 25 से कम है। हालांकि नई गाइडलाइन के अनुसार कई ग्राम पंचायतों में पात्र परिवार न मिलने की वजह से भी डेटा कम फीड होने की बात सामने आ रही है।




------------------

ब्लॉकों की प्रगति रिपोर्ट (19 फरवरी तक)

ब्लाक चयनित निर्धन परिवार

मनियर 1782
सीयर 1710

चिलकहर 1704

नगरा 1683

मुरलीछपरा 1636

रसड़ा 1620
सोहांव 1616
नवानगर 1611

बांसडीह 1522

बैरिया 1497
हनुमानगंज 1331
दुबहड़ 1054
रेवती 968

पंदह 948

गड़वार 904

बेरुआरबारी 808

बेलहरी 756
----------------------

वर्जन



काफी दिन तक जिला टॉप 10 सूची में रहा है। इधर कुछ ग्राम पंचायतों में सर्वे गति धीमी होने से रैंकिंग में गिरावट आई है। जिन ब्लॉकों की प्रगति खराब है उन्हें चेतावनी दी गई है। जल्द ही जिले की रैंकिंग में सुधार नजर आएगा।



आनन्द प्रकाश, (प्रभारी परियोजना निदेशक, डीआरडीए, बलिया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed