{"_id":"69406d55a244b998920f9adf","slug":"district-ranked-c-in-pm-surya-ghar-yojana-instructions-for-publicity-ballia-news-c-190-1-bal1001-153950-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पीएम सूर्य घर योजना में जिले की रैंकिंग ‘सी’, प्रचार-प्रसार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पीएम सूर्य घर योजना में जिले की रैंकिंग ‘सी’, प्रचार-प्रसार के निर्देश
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। पीएम सूर्य घर योजना में जनपद की रैंकिंग ‘सी’ पाए जाने पर असंतोष जताते हुए इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।
छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को रैंकिंग में सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति में भी बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 45 दिनों से ज्यादा कोई भी आवेदन लंबित न रहे। कन्या विवाह सहायता योजना पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। श्रम विभाग को निर्देशित किया कि पंजीकृत श्रमिकों से संबंधित होर्डिंग ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर लगवाए जाएं। नहरों की सिल्ट की सफाई की प्रगति की जानकारी ली। कटहल नाले की सफाई को लेकर उन्होंने टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए कहा। उन्होंने जीराबस्ती क्षेत्र में जलभराव की समस्या पर भी चर्चा की। स्थायी समाधान के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। भृगु आश्रम में कॉरिडोर निर्माण के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त
जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। नगरा स्थित खाकी बाबा मंदिर के पर्यटन विकास कार्य की समीक्षा की। यह कार्य उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से कराया जा रहा है, जिसकी प्रगति मात्र 42 प्रतिशत पाई गई। साथ ही देवकली गांव स्थित सूर्य मंदिर के चौड़ीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य की भी समीक्षा की गई। इस कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रमुख सचिव को पत्र लिखने के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेलहरी में निर्माणाधीन छात्रावास व अकादमिक ब्लॉक के कार्य की धीमी गति पर भी नाराजगी व्यक्त की। यह कार्य जेपी राज्य निगम एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से कराया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 4 करोड़ रुपये है।