{"_id":"5f219fd58ebc3e9f65618513","slug":"district-magistrate-visited-place-for-rtpcr-lab-ballia-news-vns538602959","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल-2 फैसिलिटी सेंटर का किया निरीक्षण, आरटीपीसीआर लैब के लिए देखी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल-2 फैसिलिटी सेंटर का किया निरीक्षण, आरटीपीसीआर लैब के लिए देखी जगह
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीपीसीआर लैब के लिए स्थान चिह्नित करने के उद्देश्य से दो स्थानों को देखा। साथ ही ट्रामा सेंटर में बने एल-2 फैसिलिटी सेंटर का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने आरटीपीसीआर लैब के लिए इमरजेंसी भवन के तीसरे तल पर स्थित वार्ड को देखा। इसके अलावा अस्पताल में पुराने सीएमओ कार्यालय को भी देखा गया। दोनों में से किसी एक जगह पर लैब स्थापित की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी ट्रामा सेंटर में गए, जहां एल-2 फैसिलिटी सेंटर का आइसोलेशन वार्ड बना है। वहां वेंटिलेटर व अन्य चिकित्सा उपकरणों व पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। वेंटीलेटर और ऑक्सीजन युक्त बेड को हमेशा तैयार हालत में रखने का निर्देश दिया ताकि एल-1 अस्पताल से रेफर होने के बाद मरीज को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। ऑक्सीजन रूम, सभी बेड, वेंटिलेटर रूम में जाकर बारी-बारी से विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी ने कोविड-19 ट्रूनेट लैब में तैनात स्टाफ से कोरोना की जांच से संबंधित पूछताछ की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
-
कहा, ट्रामा सेंटर में पड़े उपकरणों का इस्तेमाल करें
एल-2 फैसिलिटी के रूप में बने ट्रामा सेंटर के निरीक्षण के दौरान वहां आधुनिक उपकरणों की हालत देख डीएम ने चिंता जताई। लाखों रुपये के उपकरण बिना किसी उपयोग के पड़े हैं। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा, इन कीमती उपकरणों का प्रयोग कर जिले में और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने पर होम वर्क करें।