फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District Magistrate appealed, better celebrate New Year at home

जिलाधिकारी ने की अपील, नव वर्ष घर पर ही मनाएं तो बेहतर

Thu, 31 Dec 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate appealed, better celebrate New Year at home
बलिया। नववर्ष पर कहीं भीड़भाड़ नहीं हो, इसको लेकर जिला प्रशासन ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल का अक्षरश: अनुपालन कराने के निर्देश सभी एसडीएम, सीओ व एसओ को दे दिए हैं। एडीएम व एएसपी को कार्रवाई पर नजर रखने को कहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नववर्ष अपने घरों में ही रहकर मनाएं तो बेहतर होगा। कहीं अनुमति लेकर कार्यक्रम भी होंगे तो वहां पुलिस की पैनी नजर होगी। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, रेलवे व बस स्टेशन, मुख्य मार्ग, बाजार चौराहों पर भी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया है कि नव वर्ष के जश्न में सामूहिक कार्यक्रम आदि होते हैं, जिसमें अधिक संख्या में लोग जुटते हैं। इससे कोरोना के प्रसार की संभावना भी बढ़ेगी। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा है कि कोई भी कार्यक्रम बिना एसडीएम की अनुमति के नहीं होगा। अनुमति के समय आयोजक का नाम, पता, मोबाइल नम्बर कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अनुमानित संख्या भी प्राप्त कर ली जाए। आयोजकों को कोविड से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दे दी जाए। उन्होंने बताया कि कोई कार्यक्रम किसी हाल में हो तो उसकी क्षमता से 50 फीसदी लोग या अधिकतम 100 लोगों की ही अनुमति प्रदान की जाएगी। खुले में होगा तो मैदान के क्षेत्रफल के हिसाब से 40 फीसदी के कम लोगों की अनुमति होगी और वहां हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग, मास्क, सेनेटाइजेशन आदि की जरूरी व्यवस्थाएं रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने निर्देश दिया है कि लगातार लाउडहेलर से कोविड-19 के बचने की सावधानियों का प्रचार-प्रसार होता रहे।
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने पर जुर्माने की होगी कार्रवाई
बलिया। जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी आदेश दिया है कि अगर कहीं कार्यक्रम हो तो उस पर नजर रखी जाए। आवश्यकतानुसार ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाए। अगर मास्क का प्रयोग नहीं दिखे या प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो तो जुर्माने की कार्रवाई भी की जाए। यूपी 112 के वाहनों का विशेष कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यकतानुसार लगाने पर संबंधित अधिकारी विचार विमर्श कर कार्रवाई करें। इस दौरान अराजकतत्वों व सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर भी कार्रवाई
बलिया। जिलाधिकारी ने कहा है कि रात्रि में दुपहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की जाए। इसमें खास तौर पर यह देख लें कि कोई शराब पीकर गाड़ी तो नहीं चला रहा है। इसकी जांच कर लें और अगर कोई ऐसा मिले तो नियमानुसार जरूरी कार्रवाई करें। साथ ही उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों के बारे में शालीनता से जागरूक भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed