फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District hospital's power failure, heat and humidity are patient and timid

जिला अस्पताल की बिजली गुल, गर्मी व उमस से परेशान रहे मरीज व तीमारदार

Mon, 16 Sep 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
District hospital's power failure, heat and humidity are patient and timid
बलिया। जिला अस्पताल में बिजली विभाग व अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण कई घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान जिला व महिला अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी के मारे तड़पते नजर आए। वहीं, आरओ प्लांट बंद होने के कारण पानी के लिए तीमारदार तरसते रहे। बिजली के अभाव के कारण आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक बाहर खड़े होकर मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में स्थापित फीडर के ट्रांसफार्मर से डंफर दोपहर में टूट गया। इस कारण दोनों अस्पतालों की सप्लाई ठप हो गई। सीएमएस ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन पर सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग का कोई लाइनमैन मरम्मत करने नही पहुंचा। अस्पताल के वार्डो में भर्ती गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज गर्मी के कारण तड़फड़ाते रहे। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति बर्न वार्ड में रही। पूरे दिन अस्पताल परिसर में आलम यह रहा कि मरीज व तीमारदार अस्पताल के वार्ड से निकलकर पेड़ के छांव में आ गए। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर देर शाम को फाल्ट की मरम्मत होने पर सप्लाई शुरू हुई तो, तब जाकर मरीज, तीमारदार व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed