फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District Hospital: 30 out of 100 people suffer from stiffness in throat.

जिला अस्पताल : सौ में 30 लोग गले में जकड़न से पीड़ित

Wed, 04 Dec 2024 11:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
District Hospital: 30 out of 100 people suffer from stiffness in throat.
बलिया। मौसम के उतार चढ़ाव के साथ ही जुकाम का स्वरूप बदल गया है। कई दिनों तक गले में जकड़न के साथ दर्द और आवाज में भारीपन हो रहा है। जिला अस्पताल में इस प्रकार के रोगियों की तादाद अधिक हो गई है। सौ में से तीस लोग इस समस्या से पीड़ित होकर आ रहे हैं। चिकित्सक इसे गले की एलर्जी बता रहे हैं। अधिक दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के ओपीडी में रोज औसतन 1500 से 1600 मरीज आ रहे हैं। इनमें वायरल फीवर के मरीजों की संख्या इन दिनों तीन सौ के पार पहुंच गई है। चिकित्सकों के अनुसार ठंड, गर्म और वायु प्रदूषण से जिनको एलर्जी है, उन लोगों को सर्दी परेशान कर रही है। कई दिनों तक जकड़न के साथ ही सिर में हमेशा दर्द, गले में खराश के साथ आवाज भारी हो जा रही है। नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के पास ओपीडी में प्रतिदिन 85 मरीजों में 25 मरीज इस समस्या वाले होते हैं। इन्हें आवाज में दिक्कत के साथ ही खाते और पानी पीते समय गले में दर्द की शिकायत है। चिकित्सक दवा देने के साथ ही मरीजों को घरेलू उपचार करने की सलाह दे रहे हैं। डाॅ. शैलेंद्र कुमार के मुताबिक इस बार मौसम में अलग तरह का बदलाव है। दिन में तेज धूप और सुबह व रात में कड़ी ठंड व वायु प्रदूषण से कम इम्युनिटी वालों की परेशानी बढ़ी है। कहा कि पानी गुनगुना करके पीएं, गर्म पानी का भाप लें, गले की दिक्कत दूर करने के लिए गर्म पानी नमक मिलाकर गरारा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed