{"_id":"60b267548ebc3e7ffa1cdb58","slug":"district-gets-oxygen-plant-rtpcr-lab-and-piku-ballia-news-vns5919789167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिला ऑक्सीजन प्लांट, आरटीपीसीआर लैब व पीकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिला ऑक्सीजन प्लांट, आरटीपीसीआर लैब व पीकू
विज्ञापन
बलिया। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में शासन-प्रशासन द्वारा जनपद के लिए स्वास्थ्य सेवा से संबंधित कई सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। इसमें ऑक्सीजन प्लांट, आरटीपीसीआर लैब, पीकू तथा चार सीएचसी को कोविड मरीजों के इलाज के लिए एल-1 बनाया जा रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल में 50 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया है। वहीं जनपद में सुई-दवा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल को कोविड महामारी के दौरान ऑक्सीजन जेनरेटर यूनिट प्राप्त हुआ है। इसके स्थापित हो जाने से ऑक्सीजन की समस्या जिले से समाप्त हो गई है। इसके अलावा जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब आरंभ हो चुका है। इसके शुरू होने से अब कोविड जांच की रिपोर्ट महज चार से पांच घंटे में प्राप्त हो जाएगी। इसके साथ ही सबसे बड़ी खुशखबरी है कि जिला अस्पताल में पीकू (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) 30 बेड का स्थापित हो रहा है। जिसमें एक माह से 18 साल के बच्चों का इलाज होगा। इसके अलावा राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला द्वारा 30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त हुआ है। वहीं, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह द्वारा 20 बड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर, 15 रेगुलेटर प्राप्त हुआ है। इसके अलावा पैरासिटामॉल, एंटीबॉयोटिक व अन्य सूई-दवा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। उधर, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुमिता सिन्हा ने बताया कि अस्पताल को राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला द्वारा 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया गया है। अस्पताल में सूई-दवा काफी मात्रा में उपलब्ध है।
कोरोना महामारी में जिले को ऑक्सीजन प्लांट, आरटीपीसीआर लैब प्राप्त हुआ है। इसके अलावा बसंतपुर एल-2 अस्पताल में 18 बेड का वेंटिलेटर आरंभ हो गया है। जबकि पीकू (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल में 50 बेड का कोविड वार्ड तथा सीएचसी सीयर, खेजुरी, सोनबरसा व रेवती को एल-1 अस्पताल के रूप में स्थापित किया जा रहा है। जिसमें 20 बेड स्थापित होंगे। जिले में कोविड की सूई-दवा समेत अन्य दवाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ, बलिया