फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District gets 19 new Gram Panchayat officers

Ballia News: जिले को मिले 19 नए ग्राम पंचायत अधिकारी

Tue, 22 Oct 2024 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
District gets 19 new Gram Panchayat officers
पंदह। दिवाली से पहले पंचायतीराज विभाग ने समस्या दूर करने की पहल की है। शासन ने विभाग को 19 नए ग्राम पंचायत अधिकारियों की सूची उपलब्ध करा दी है। इनको जल्द ही नई तैनाती दे दी जाएगी। नए ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती से ग्रामीण विकास की गति तेज होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारियों की कमी के कारण ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों सहित अन्य कामकाज के सुचारू संचालन हेतु एक-एक ग्राम पंचायत अधिकारी के पास कई-कई ग्राम पंचायतों के कलस्टर आवंटित थे। अब नए सचिवों की तैनाती के बाद ग्राम पंचायतों का कामकाज और अच्छी तरह से होगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित होने के बाद कुल 1506 नए ग्राम पंचायत अधिकारी चयनित हुए हैं। सोमवार को चयनित अभ्यर्थियों को जिलों का आवंटन किया गया है। इसमें 19 नए पंचायत अधिकारियों की तैनाती बलिया जिले में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने जिले के तीन विकास खंड दुबहड़, बांसडीह और चिलकहर के बीडीओ को अतिरिक्त कार्य भार सौंपने का आदेश जारी किया है। इसके तहत बीडीओ दुबहड़ देवेंद्र कुमार ओझा को रसड़ा, बांसडीह के बीडीओ विनोद कुमार बिंद को मनियर और नवानगर तथा चिलकहर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश को हनुमानगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


शीघ्र ही 19 नए ग्राम पंचायत अधिकारियों को तैनाती दी जाएगी। इससे गांवों के विकास में तेजी आएगी। इसके अलावा तीन बीडीओ को कुछ ब्लॉकों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। - ओजस्वी राज, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed