फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District administration kept media away from CM to hide flaws: Ramikbal

खामियां छुपाने के लिए जिला प्रशासन ने मीडिया को सीएम से दूर रखा: रामइकबाल

Tue, 28 Jul 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
District administration kept media away from CM to hide flaws: Ramikbal
नगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर कोरोना को लेकर कमियां छुपाने के लिए जिला प्रशासन ने मीडिया को सीएम से दूर रखा। यह अलोकतांत्रिक है। ये बातें भाजपा नेता व पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने सोमवार की शाम भाजपा नेता गीताशरण सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन आंकडे़ छिपा रहा है। जिले में इस समय 10 हजार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं। जनपद में टेस्टिंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। सैंपलिंग की रिपोर्ट आने में एक सप्ताह का समय लग जा रहा है। जिले में एक हजार बेड का जर्मन टेक्नो पर आधारित अस्पताल की स्थापना के साथ टेस्ट के लिए जिले में एक अच्छे लैब स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच विद्यालय व धार्मिक स्थल बंद हैं लेकिन शराब की दुकानें खोलना हास्यास्पद है। कहा कि कोरोना काल में प्राइवेट शिक्षकों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या है। सरकार वित्त विहीन शिक्षकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं। जिले की पुलिस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पुलिस उत्पीड़न चरम पर है। वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का खेल खेला जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता थाने में जाने से भी डरने लगे हैं। सरकार को सुझाव दिया कि एक माह के लिए एक ऐसे आयोग का गठन किया जाए जो प्रदेश में रोजगार के सृजन का रास्ता निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed