{"_id":"66a9180be52cd0ffb8051953","slug":"distribution-should-be-done-in-the-same-month-in-which-the-lifting-is-done-dm-ballia-news-c-190-1-bal1001-120029-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जिस माह का उठान हो, उसी महीने हो जाए वितरणः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जिस माह का उठान हो, उसी महीने हो जाए वितरणः डीएम
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक की। उन्होंने पोषण ट्रैकर पर होने वाले कार्यों की प्रगति के बारे में सीडीपीओ से पूछताछ की। जिस परियोजना की प्रगति खराब मिली, उनको सुधार लाने के लिए 15 दिन का समय दिया।
चेताया कि अगले महीने प्रगति खराब मिली तो संबंधित सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। जिस माह के पोषाहार का उठान हो, उसी महीने में वितरण हो जाना चाहिए। आपके कारण अगर जिले की रैंकिंग प्रभावित होती है तो कार्रवाई तय है।
सोहांव, नवानगर व पंदह ब्लॉक का रजिस्टर चेक करके शाम तक रिपोर्ट देने का निर्देश सीडीओ को दिया। सोहांव की ज्यादा शिकायत मिलने पर सीडीपीओ को सुधार लाने की भी चेतावनी दी। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की समीक्षा में सुपरवाइजर की मैपिंग 10 अगस्त तक कराने को कहा। जिले में 75 लर्निंग लैब प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अगले माह तक हर ब्लॉक में एक-एक लर्निंग लैब पूरा होकर जरूर संचालित हो जाए। सीडीओ ओजस्वी राज, डीपीओ केएम पाण्डेय, बीएसए मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।