फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dispute over placing a cot in the Janwase, wedding guests beaten up

Ballia News: जनवासे में चारपाई रखने के लिए विवाद, बरातियों को पीटा

Mon, 11 May 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dispute over placing a cot in the Janwase, wedding guests beaten up
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के छोड़हर गांव में शनिवार की रात कुछ मनबढ़ों ने बरातियों पर हमला कर दिया। जनवासे में चारपाई रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि बरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। उनके मोबाइल भी तोड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव से छोड़हर निवासी सोनू राजभर की बहन अनीता की बरात आई थी। द्वारपूजा के बाद जब शादी की रस्में चल रही थीं, उसी समय जनवासे में चारपाई रखने की बात को लेकर स्थानीय कुछ युवकों और बरातियों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मनबढ़ों ने लाठी-डंडों से बरातियों पर हमला कर दिया। हमले में राहुल, साहिल, विकास राजभर, धर्मेंद्र, आदित्य सभी निवासी मैरीटार और राजू राजभर निवासी छोड़हर घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के दौरान मनबढ़ों ने कई लोगों के मोबाइल फोन भी छीनकर तोड़ दिए। जब गांव के लोग बीच-बचाव के लिए जुटने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए। शिकायतकर्ता सोनू राजभर की तहरीर पर पुलिस ने अजय, नीरज, विशाल, अरुण, रजिंद्र, राहुल, दुर्गेश, लाली, पवन और झुंनझुन के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed