फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dispute during food distribution

Ballia News: खाद्यान्न वितरण के दौरान विवाद

Mon, 16 Feb 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dispute during food distribution
हल्दी। ब्लाॅक बेलहरी के भरखोखा गांव में रविवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनाज वितरण के दौरान विवाद हो गया। दुकानदार राजेश सिंह के यहां राशन वितरण के समय दो कार्डधारकों ने नियम वितरीत वितरण का दबाव बनाया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

दुकानदार राजेश सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रति यूनिट एक किलो गेहूं एवं चार किलो चावल का वितरण किया जा रहा था। दो कार्डधारक चावल के स्थान पर गेहूं देने की मांग करने लगे। राजेश सिंह के अनुसार, वह किसी कार्यवश अपने घर चले गए थे। वितरण कार्य देख रहे मल्लू खां के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed