फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Display board installed at the station, information about train movement will be available

Ballia News: स्टेशन पर लगा डिस्पले बोर्ड, ट्रेनों के आवागमन की मिलेगी जानकारी

Tue, 02 Apr 2024 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Display board installed at the station, information about train movement will be available
बलिया। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर मल्टी कलर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इस पर आने-जाने वाली ट्रेनों की जानकारी प्रदर्शित होगी। यात्रियों को हर ट्रेन की जानकारी मिलेगी और लोग परेशान नहीं होंगे। यात्रियों को बिना पूछताछ काउंटर पर गए स्टेशन के बाहर लगे डिस्प्ले बोर्ड से ट्रेनों के आवागमन की जानकारी मिल जाएगी। रेलवे ने टिकट काउंटर व स्टेशन भवन के बीच व सेकंड इंट्री गेट के बगल में और प्लेटफार्म पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, अभी फुट ब्रिज व प्लेटफार्म संख्या दो व तीन पर भी लगेगा। रेल अधिकारियों ने बताया की आने वाले दिनों में नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम से डिस्प्ले बोर्ड जुड़ेगा, जिससे आने वाली ट्रेन की सही लोकेशन व किसी प्लेटफार्म पर आएगी इसकी जानकारी मिलेगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 32 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता। इनसे आठ हजार यात्री अपने गंतव्य को आते-जाते हैं। स्टेशन पर 42 करोड़ की लागत में सुंदरीकरण व यात्री सुविधाओं का विस्तार चल रहा है। इसी क्रम में महानगरों की तर्ज पर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार व टिकट काउंटर के बीच मल्टी कलर डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। इस पर एक साथ पांच ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान और प्लेटफार्म संख्या की जानकारी मिलेगी। डिस्प्ले बोर्ड एनटीईएस यानी नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम से आने वाले दिनों में जुड़ेगा। बोर्ड को पूछताछ कक्ष से जोड़ा जा रहा है। स्टेशन के बाहर व पूछताछ काउंटर के पास वाला बोर्ड काम कर रहा है। अन्य डिस्पले बोर्ड लगने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें ट्रेनों के लोकेशन की जानकारी के लिए बार-बार पूछताछ काउंटर पर जाना नहीं पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया की यात्रियों को सहूलियत के लिए दो बड़ा व तीन छोटा डिस्पले बोर्ड लगा है। आने वाले दिनों में इसकी संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed