फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Disaster rain, potholes on the roads, water entered the houses

आफत की बारिश, सड़कों पर गड्ढे, घरों में घुसा पानी

Sat, 17 Sep 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Disaster rain, potholes on the roads, water entered the houses
नगर के काजीपुरा नईबस्ती स्थित एक में लगा बारिश के पानी को बाल्टी से बाहर निकालती महिला। - फोटो : BALLIA
जिले में पिछले पांच दिन से हो रही बारिश शुक्रवार को लोगों के लिए आफत बनकर आई। बारिश से शहर की सड़कें झील की तरह नजर आईं जिससे उसपर बने गड्ढे नजर नहीं आने से लोग गिरकर जा रहे थे। वहीं नाले चोक होने से निचले इलाके काजीपुरा, रामदहिनपुरम, छाया कालोनी, विवेकानंद कालोनी आदि मोहल्लों में लोगों के घरों में पानी घुस गया और नागरिकों को गुजर बसर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नपा के साफ-सफाई के दावे के बावजूद नाले चोक हो गए और बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे नगरवासी हलाकान हैं। हालांकि शुक्रवार को सुबह मौसम शुष्क रहा, लेकिन दोपहर बाद शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर दिनभर होती रही। बारिश से नगर से लेकर गांवों तक जल प्लावन की स्थिति पैदा हो गई है। बारिश के चलते नगर के काजीपुरा, आवास विकास कालोनी, रामदहिनपुरम, सतनी सराय, उमरगंज, न्यू बहेरी व जेपी नगर की स्थिति दयनीय रही। पिछले कुछ वर्षों से जलजमाव की नारकीय स्थिति का सामना कर रहे काजीपुरा निवासियों के लिए यह बारिश किसी आफत से कम नहीं रही।
विज्ञापन

सड़क पर बने गड्ढों में भरा पानी, आवागमन में मुश्किल
पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश के बाद जर्जर हो चुकी शहर की सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। नगर के मालगोदाम, एसी कालेज चौराहा, भुगुआश्रम स्थित रविदास मंदिर, मिड्ढी चौराहे से एनसीसी तिराहा, काजीपुरा, आवास विकास कालोनी, टैगोर नगर, आनंदनगर, रामदहिनपुरम, तिखमपुर, एससी कालेज से जापलिनगंज, बेदुआं आदि मोहल्लों में बारिश के चलते लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका प्रशासन की उपेक्षा के कारण घरों से स्वयं पानी निकालने की कवायद करते दिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अति वृष्टि ने किसानों की बढ़ाई परेशानी
हालांकि शुरुआती दिनों में हुई बारिश को लेकर ग्रामीण इलाकों में किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिलीं थी, लेकिन लगातार हो रही वृष्टि ने किसानों की पेशानी पर बल ला दिया है। इससे एक ओर खरीफ की फसलों को नुकसान होने का अंदेशा है तो दूसरी ओर रबि की फसलों की बुआई कार्य में विलंब होने संभावना है।
चोक हुए नाले, घरों में घुसा पानी
बारिश के बाद नगर समेत ग्रामीण इलाकों की स्थिति नारकीय हो गई है। नालियों के चोक होने से जहां सड़कों पर पानी लगा हुआ है। नगर के विभिन्न मोहल्लों में घरों में पानी घुसने से लोगों के सामने कई प्रकार की दिक्कत खड़ी हो गई हैं।शहर के काजीपुरा कोहल्ला व केशवपुरम कालोनी में लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों को घरों के अंदर भी परेशान कर रखा है।
सरकारी कार्यालयों में घुसा पानी
बारिश से नगर स्थित सरकारी कार्यालयों में जलभराव हो गया। बारिश का पानी लग जाने के चलते कर्मचारी बाहर कुर्सी पर बैठे नजर आए। एसपी कार्यालय परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मी और फरियादी दोनों परेशान रहे। जापलिनगंज पुलिस चौकी परिसर में बारिश का पानी बैरक में भरने के चलते पुलिसकर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल निगम कार्यालय परिसर में भी पानी जमा हो गया। कार्यालय में जलभराव के चलते कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को दिक्कत हुई। उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन, निर्माण खंड कार्यालय परिसर में बारिश का पानी लगा है।
बारिश का पानी निकालने में करनी पड़ी मशक्कत
नालों की सफाई का दंभ भरने वाली नगर पालिका की बरसात ने कलई खोल दी है। नगर में पानी की निकासी के लिए बने नालों और नालियों के चोक लेने से बरसात का पानी सड़कों पर पसर गया। इस दौरान नगर पालिका द्वारा कोई इंतजाम नहीं किए जाने से लोगों को अपने घरों से पानी निकालने के लिए खुद मशक्कत करनी पड़ी।

मोहल्लों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर गंदा पानी फैल गया है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है। अमरनाथ, काजीपुरा नई बस्ती।
जलजमाव की वजह से कहां गड्ढा है पता नहीं चलता और लोग उसमें गिरकर जख्मी हो जाते हैं। राहगीरों के लिए यह गंभीर समस्या बनीं है। -पप्पू भारती, काजीपुरा नई बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed