फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dirty beds in district hospital

जिला अस्पताल के बेड बीमारियों के वाहक!

Tue, 16 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 16 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
dirty beds in district hospital
जिला अस्पताल में लोग बीमारियों का इलाज कराने आते हैं लेकिन यहां के कई वार्डों के बेड को देखें तो ऐसा नहीं लगता। बेड की हालत देखकर लगता है कि ये बीमारियों के वाहक हैं।
विज्ञापन


बेड की हालत ऐसी है कि भर्ती होने वाले मरीज और तीमारदार जमीन पर ही अपने बिस्तर पर रहने को राजी हो जाते हैं। गत शनिवार को जब एक महिला मरीज ने इसकी शिकायत सीएमएस से की तो व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कहकर उसे लौटा दिया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बेड इस कदर खराब हैं कि उस पर मरीज भर्ती के बाद जब बेड पर जाता है तो अपने घरवाले से यही कहते हैं कि हमें कहीं और ले चलो नहीं तो हमारा दम घुट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की यह दशा देख कर मैटर्न ने इसकी शिकायत सीएमएस से की, बावजूद गद्दे नहीं बदले गए। बेलहरी गांव निवासी कमला देवी का कहना है उनके पुत्र की तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


लेकिन बेड पर बिछाए गए गद्दे को देखकर अपने मरीज इलाज के लिए दूसरी जगह लेकर चले गए। चितबड़ागांव निवासी शिवजी सिंह कहना है कि दो दिन पहले अपनी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद जो बेड मिला, उसका गद्दा इतना गंदा था कि पत्नी को मिचली आने लगी। इसके बाद पत्नी को दूसरी जगह लेकर चला गया। इस बाबत सीएमएस केपी गर्ग ने कहा कि जल्द गद्दे बदल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed