फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   diploma engineers ne nikala mashal julus

डिप्लोमा इंजीनियरों ने निकाला मशाल जुलूस

Mon, 24 Oct 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 24 Oct 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
diploma engineers ne nikala mashal julus
मशाल जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करते डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सदस्य।
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सदस्यों ने सोमवार को टीडी कालेज चौराहा से जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डिप्लोमा इंजीनियरों ने रोष जताया। लोनिवि के मॉडल रेलवे स्टेशन पहुंचकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने सभा की। इस दौरान वक्ताआें ने विभिन्न मांगों के साथ ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने एवं मुख्य सचिव स्तर के उच्च स्तरीय समिति के संस्तुतियों पर शासनादेश निर्गत करने की मांग की। 
विज्ञापन



इस मौके पर इंजीनियर मनोज मोहन शर्मा ने कहा कि गठित उच्च स्तरीय समिति की संस्तुतियों को शासनादेश के रूप में निर्गत किया जाए। अगर प्रदेश सरकार चाहती तो हम लोगों की मांग काफी दिन पहले ही पूरी हो जाती। प्रदेश सरकार के अधिकांश मंत्री लूट-खसोट में लगे हुए हैं। जिसके चलते कर्मचारियों का हित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में कर्मचारियों ने यह तय किया है कि आगामी विस चुनाव में हम अपनी मांगों को न मानने वाली सरकार को सबक सिखाएंगे। मशाल जुलूस टीडी कालेज, चित्तू पांडेय, भारत भंडार तिराहा, वृंदावन चौराहा, शहीद पार्क से रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभा के रुप में तब्दील हो गया। इस मौके पर इंजीनियर पीके अग्रवाल, एसएस सुमन, प्रशांत कुमार, दुर्गेश यादव, राहुल सिंह, गणेश यादव, मनीष, आजाद कुमार, उदयराज गुप्ता, नीरज कुमार पांडेय, रामशीष यादव, अजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed