फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fraud in teacher recruitment in Ballia DIOS stopped salary of teachers appointed wrongly

टीचर भर्ती में ताक पर नियम: यूपी के इस जिले में 200 शिक्षकों का रोका वेतन, जांच के घेरे में सभी नियुक्तियां

Wed, 11 Sep 2024 09:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2024 09:09 AM IST
सार

बलिया में 200 शिक्षकों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। डीआईओएस ने गलत तरीके से नियुक्त शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। नियुक्तियों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Fraud in teacher recruitment in Ballia DIOS stopped salary of teachers appointed wrongly
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बलिया जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों और संस्कृत विद्यालयों में की गई 200 से अधिक नियुक्तियां जांच के घेरे में हैं। डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता ने मामला संज्ञान में आने के बाद उक्त शिक्षकों के वेतन के भुगतान पर रोक लगा दी है। डीआईओएस के अनुसार सभी नियुक्तियां पूर्व डीआईओएस रमेश सिंह के कार्यकाल की हैं। नियमों को ताक पर रखकर उक्त नियुक्तियां की गई हैं। यहां तक कि बिना अनुदान के कॉलेज में भी 50 से अधिक नियुक्तियां कर दी गई। साथ ही भुगतान भी कर दिया गया। डीआईओएस के अनुसार मामले की जांच के लिए शासन स्तर से भी टीम का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि नियमों को तक पर रखकर जिले के कई इंटर कालेजों एवं संस्कृत विद्यालयों में करीब 200 शिक्षकों की नियुक्तियां गलत ढंग से की गई है। अवैध तरीके से नियुक्त इन शिक्षकों की सूची बना ली गई है। वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन


उक्त शिक्षकों के संबंध में जब स्थानीय लिपिकों से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कोई भी फाइल अपने पास होने से इनकार किया। लिपिकों का कहना था कि सभी शिक्षकों की फाइलें तत्कालीन डीआईओएस रमेश सिंह अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने कुछ दिन पहले मऊ जनपद के विभिन्न अनुदानित स्कूलों में 20 से अधिक फर्जी नियुक्तियों का आरोप लगाते हुए 2 करोड़ के एरियर भुगतान की बात कही थी। उक्त नियुक्तियां तत्कालीन डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता के समय की बताई गईं थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि बलिया में अवैध नियुक्तियों का मामला पकड़ में आने के बाद मऊ के डीआईओएस दबाव बनाने के लिए ऐसे आदेश जारी कर रहे हैं।

कुछ माह पहले हुआ था स्थानांतरण
बताते चलें कि कुछ माह पहले तत्कालीन बलिया के डीआईओएस रमेश सिंह का तबादला मऊ के लिए हुआ था। वहीं, मऊ से देवेंद्र गुप्ता बलिया के लिए भेजे गए थे।

क्या कहते हैं अधिकारी
बलिया डीआईओएस द्वारा जो बातें कही जा रही है। बिल्कुल असत्य एवं साक्ष्य के परे हैं। यदि कोई प्रकरण है भी तो वह कोर्ट के अवमानना और वारंट के अधीन है। इसके अतिरिक्त कोई भी ऐसा प्रकरण नहीं है। हमारे ऊपर लगे आरोप निराधार हैं।
रमेश सिंह, डीआईओएस, मऊ    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed