{"_id":"5abd21044f1c1bbc618b45db","slug":"digital-x-ray-facility-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल एक्स-रे की सुविधा जल्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल एक्स-रे की सुविधा जल्द
ballia
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस कक्ष में बैठक लेते सांसद भरत सिंह साथ में डीएम भवानी सिंह खगरौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के सीएमएस कक्ष में सांसद भरत सिंह एवं जिलाधिकारी भवानी सिंह खगरौत की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान सांसद ने डिजीटल एक्सरे, हिमो डायलासिस, सिटी स्कैन मशीन एवं इंसेफ्लाइटिस मशीन अस्पताल में जल्द स्थापित कर शुरू करने के लिए निर्देशित किया।
सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से जिला अस्पताल के लिए सिटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्सरे, हिमो डायलासिस मशीन, इंसेफ्लाइटिस जांच मशीन की स्थापना के लिए मांग की गई थी। जिसे शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दिया है। इसके लिए कार्यदाई संस्था के इंजीनियर जनपद में आ चुके हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से तत्काल मशीनों को लगवाने का निर्देश दिया।
सांसद भरत सिंह ने सीएमओ व सीएमएस को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल समेत समस्त सीएचसी व पीएचसी पर प्रचुर मात्रा में दवा उपलब्ध कराएं। कहा कि जिला अस्पताल समेत किसी भी सीएचसी व पीएचसी पर दवा उपलब्ध नहीं है। जिस पर सीएमओ ने कहा कि सभी दवा मंगा ली गई है। जिसे एक अप्रैल से समस्त सीएचसी व पीएचसी पर भेज दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. शिव प्रसाद ने बताया कि जिला चिकित्सालय के नए भवन में डिजीटल एक्स-रे, सिटी स्कैन, डायलासिस व इंसेफ्लाइटिस मशीन जल्द ही स्थापित कराया जाएगा। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांसद ने जिलाधिकारी से कहा कि जिला चिकित्सालय में जो भी आवश्यक कार्य सांसद निधि से कराएं, उन्होंने जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय अपने निधि से वाटर प्यूरीफायर मशीन एवं सीएसआर निधि से पीपी मॉडल के तर्ज पर वातानुकूलित सुलभ शौचालय का निर्माण शीघ्र कराने की घोषणा की। इस मौके पर अरुण सिंह बंटू, कमलेश सिंह, अरुण सिंह गामा, सीएमओ डॉ. एसपी राय, सीएमएस डा. एस प्रसाद आदि मौजूद रहे।