फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Differently-abled woman's house swallowed by Saryu River; over 250 other houses also at risk.

Ballia News: सरयू नदी में दिव्यांग महिला का मकान समाया, 250 से ज्यादा मकानों पर भी खतरा

Mon, 20 Jul 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Differently-abled woman's house swallowed by Saryu River; over 250 other houses also at risk.
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव ​स्थित प्राथमिक विद्यालय को ठोकर मारती सरयू नदी की लहरें।
बैरिया। गोपालनगर टाड़ी में शनिवार की देर रात को सरयू नदी की तीव्र लहरों में दिव्यांग रीना देवी पत्नी दिनेश यादव का मकान नदी में समा गया। 250 से ज्यादा लोगों के मकानों पर कटान का संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन

कटान पीड़ितों का कहना है कि विगत चार सालों से गांव के लोगों के मकान एक-एक करके नदी में समा रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ने हम पीड़ितों के मकानों को बचाने के लिए उचित पहल नहीं की। टाड़ी कटानरोधी कार्य से शिवाल कटानरोधी कार्य के बीच की दूरी 500 मीटर की है, इस बीच की दूरी में जबरदस्त कटान हो रही है। बाढ़ विभाग अगर इस बीच की दूरी में कटानरोधी कार्य करा दिया होता तो शायद कटान से राहत मिल गई होती।
विज्ञापन

मौजूदा समय में भी कटान के मुहाने पर बसे लोग अपने आशियाने को ताबड़तोड़ तोड़कर उसे ट्रैक्टर पर लादकर अन्यत्र जा रहे हैं। टाड़ी स्थित एक मोबाइल कंपनी के टावर तक बसे सैकड़ों लोगों की धुकधुकी बढ़ गई है। इनका कहना है कि यही स्थिति रहेगी तो पूरे टावर तक बसे करीब 250 से ज्यादा लोगों का मकान सरयू नदी में विलीन हो जाएगा। बाढ़ विभाग के एक्सईएन इं. संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि कटान रोकने के लिए कार्य किए जा रहे है। कटान स्थल पर कटानरोधी कार्य के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------------------

गोपालनगर-वशिष्ठ नगर में कटानरोधी कार्य को ग्रामीणों का धरना जारी
बैरिया। गोपालनगर-वशिष्ठ नगर सिवान पर हो रही कटान को रोकने की मांग को लेकर तीसरे दिन रविवार को भी सैकड़ों कटान पीड़ित सरयू नदी के कटान स्थल के कुछ दूरी पर पीपल के पेड़ के नीचे धरने पर बैठे हुए हैं। कटान पीड़ितों का कहना है कि शासन-प्रशासन हम पर ध्यान नहीं दे रही है लेकिन हम भी इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। हमारा मकान पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में या तो शासन-प्रशासन हमारी मकानों को बचाने के लिए कटानरोधी कार्य कराए या फिर हम धरना प्रदर्शन को आमरण अनशन में बदलकर अपनी जान दे देंगे।
---------------------------------------------------------------
सरयू के जल स्तर में घटाव, गंगा में बढ़ाव जारी

बलिया। जिले में उत्तरी छोर पर बहने वाली सरयू नदी के जलस्तर में रविवार से घटाव देखने को मिल। वहीं, गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। एक साथ दोनों नदियां के जलस्तर में बढ़ाव ने परेशानी को बढ़ा दिया था। गंगा नदी गायघाट गेज पर 51.66 मीटर पर बह रही थी। यहां पर खतरा बिंदु 60.390 मीटर है। नदी करीब 24 घंटे में लगभग एक सेमी प्रतिघंटे की बढ़ाव पर है। अभी नदी की प्रवृत्ति बढ़ाव की तरफ ही है। शनिवार तक तेज रफ्तार से बढ़ने वाली सरयू की धारा अब धीमी हो गई है। बेल्थरारोड। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान 27 सेंटीमीटर घटाव दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की शाम जलस्तर 62.510 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो लाल निशान 64.010 से 1.500 मीटर नीचे है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी होने का पूर्वानुमान किया है। जलस्तर में घटाव से तटवर्ती ग्रामों के लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed