फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Diet will develop on the lines of Center of Excellence

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर विकसित होगा डायट

Fri, 18 Nov 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Diet will develop on the lines of Center of Excellence
बलिया। शिक्षकों के प्रशिक्षण का केंद्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) जल्द ही अत्याधुनिक शिक्षण और प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस नजर आएगा। जनपद के पकवाइनार स्थित डायट को भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां कराई जाती हैं। इन सभी गतिविधियों के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए उपकरणों की खरीद के साथ अन्य सुविधाओं के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इसके बाद, शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने के बाद शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान आईसीटी का प्रयोग कर सकेंगे। इससे बच्चों की अधिगम क्षमता में सुधार होगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए उन्हें डायट पर जाना होता है। ऐसे में शिक्षकों को डिजिटल प्रशिक्षण देने के लिए डायट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां शिक्षकों के लिए पुस्तकालय के साथ कंप्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्राचार्य ओपी राय ने बताया कि डायट सेंटर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर विकसित करने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन स्तर से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इसे लेकर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed