फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Diesel and petrol have run out at 25 of the district's 155 pumps

Ballia News: जिले के 155 पंपों में से 25 पर डीजल पेट्रोल खत्म, तेल नहीं के लगे बोर्ड

Tue, 21 Apr 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Diesel and petrol have run out at 25 of the district's 155 pumps
दुबहर क्षेत्र के अखार ​स्थित पेट्रोल पंप पर लगा पेट्रोल नहीं है का बोर्ड।संवाद
बलिया। जनपद में पेट्रोल, डीजल के साथ ही कैश की समस्या उत्पन्न हो गई है। आलम यह है कि जनपद के लगभग दस फीसदी पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल के अभाव में बंद हो गए हैं। सहालग के दिनों में एक बार फिर से डीजल और पेट्रोल की किल्लत शुरू हो गई है।
विज्ञापन

आलम यह है कि पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल नहीं है का बोर्ड लगा दिया गया है। इसके चलते वाहन स्वामी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार की रात आलम यह रहा कि नगर के चित्तू पांडेय चौराहा पर दो पेट्रोल पंप संचालित होते है। जिसमें एक पेट्रोल पंप पर शाम लगभग सात बजे ही पेट्रोल समाप्त होने के बाद कर्मचारी पंप का संचालन ठप कर दिए। दूसरे पेट्रोल पंप पर लगभग आठ बजे तक संचालित हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद भी वहां भी तेल समाप्त होने के बाद कर्मचारियों पंप का संचालन ठप कर दिया। इसी प्रकार नगर के वार्ड नंबर पांच स्थित मिश्रनेवरी में संचालित पेट्रोल पंप रात नौ बजे से लेकर लगभग दोपहर दो बजे तक तेल समाप्त होने के चलते बंद रहा। इसके चलते वाहन स्वामियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इंद्रपुर: इस समय शादी विवाह का सीजन चल रहा है। किसानों के यहां गेहूं की कटाई व मड़ाई का कार्य चल रहा है। फसल की कटाई, मड़ाई के लिए ट्रैक्टर में डीजल की जरुरत है। शादी विवाह में वाहनों में डीजल पेट्रोल के लिए वाहन चालक पंपों पर जा रहे हैं लेकिन वहां जाने के बाद मशीन प्लास्टिक के कवर से ढके मिल रहें हैं। नगरा में कुल 6 पेट्रोल पंप हैं। एक को छोड़ 5 पंपों पर डीजल पेट्रोल गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर ब्रह्म स्थान के समीप स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मशीनें ढंकी थीं। मालिक गोपाल राम ने बताया कि डिपो से ही तेल नहीं मिल रहा है। नगरा बिल्थरारोड स्थित नायरा के पंप पर भी पेट्रोल नहीं था।
डीजल मिल रहा था। जहागीरापुर स्थित इंडियन आयल का पेट्रोल पंप बंद था। नगरा गडवार मोड़ स्थित पेट्रोल पंप की मशीनें भी कवर से ढंकी थीं। चचयां स्थित पंप भी बंद था। नगरा सिकंदरपुर मार्ग स्थित श्री नाथ बाबा किसान सेवा केन्द्र के पंप पर पेट्रोल डीजल मिल रहा था। फेफना: क्षेत्र के दरामपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं रहा। वाहन चालक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर ईंधन नहीं है का बोर्ड देखकर वापस लौटते नजर आए। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शादी-विवाह के सीजन में पेट्रोल-डीजल की कमी से और परेशानी बढ़ रही है।
अध्यापकों ने भेजा पत्र कैसे पहुंचे स्कूल

बैरिया के कुछ अध्यापकों ने खंड शिक्षाधिकारी को पत्र लिखकर बताया है कि दो लीटर पेट्रोल के लिए चार से पांच घंटे लाइन में पेट्रोल पंप पर खड़ा होना पड़ रहा है। ऐसे में समय से स्कूल पहुंचे तो कैसे पहुंचे। मंगलवार को एक दो पेट्रोल पंप छोड़कर कहीं भी पेट्रोल और डीजल किसी भी पेट्रोल पंप पर उपलब्ध नहीं था।


जिले में डीजल व पेट्रोल की कमी नहीं है। कुछ पंपों की गाड़ियां रास्ते में है। रात तक उनके पहुंचने की उम्मीद है। लोगों को किसी तरह की पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उपयोगितानुसार डीजल व पेट्रोल दिया जा रहा है। -देवमणि मिश्रा, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed