फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dialysis unit will increase by six beds, survey done

डायलिसिस यूनिट बढ़ेंगे छह बेड, हुआ सर्वे

Sun, 13 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Dialysis unit will increase by six beds, survey done
बलिया। जिला अस्पताल में बेडों की कमी से डायलिसिस के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। 10 बेड की डायलिसिस यूनिट से किडनी के मरीजों को सहूलियत तो मिली लेकिन मरीजों की संख्या के हिसाब से सुविधा नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

वर्तमान में 22 मरीज प्रतीक्षा में हैं। बाकी को लौटा दिया जा रहा है। ऐसे में गंभीर रोगियों को दूसरे जनपदों में इलाज के लिए रवाना होना पड़ता है। अब उन्हें दूसरे जिलों की दौड़ नहीं लगानी होगी। डायलिसिस यूनिट में छह और बेड बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही संबंधित संस्था की ओर ये यहां कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों को डायलिसिस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इससे किडनी के मरीजों पर संकट बना रहता है। वर्तमान में 20 से 22 मरीज वेटिंग में चल रहे हैं। अस्पताल से रोजाना दो से तीन मरीजों को लौटना पड़ता है। निजी केंद्रों में डायलिसिस के लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। जिला अस्पताल में पीपीपी माडल पर डायलिसिस यूनिट का संचालन किया जाता है। कुल 10 बेडों पर रोजाना तीन शिफ्टों में मरीजों की डायलिसिस की जाती है। बेडों की कमी से मरीजों के लौटने की समस्या को देखते हुए अक्तूबर में जिला अस्पताल के दौरे पर आए प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया था। पांच बेड बढ़वाने की मांग की थी। सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से जल्द ही बेडों को बढ़ाने और मशीनों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगेटिव मरीजों के लिए पांच और पॉजिटिव के लिए एक बेड बढ़ेगा
बलिया। सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि अस्पताल में सीरो निगेटिव मरीजों के लिए पांच बेड और पॉजिटिव मरीजों के लिए एक बेड़ बढ़ाया जाएगा। इससे यूनिट में निगेटिव मरीजों के लिए 14 बेड और पॉॅजिटिव मरीजों के लिए दो बेड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। किडनी के मरीजों को इससे काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed