फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dharna continues on the second day at the sub-centre, postponed on the assurance of the officials

Ballia News: उपकेंद्र पर दूसरे दिन भी धरना जारी, अधिकारियों के आश्वासन पर स्थगित

Wed, 22 Mar 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dharna continues on the second day at the sub-centre, postponed on the assurance of the officials
मनियर। बिजली विभाग के खिलाफ अपनी विभिन्न मांगो को लेकर भाकपा माले द्वारा घेरा डालो डेरा डालो के तहत दूसरे दिन मंगलवार को भी विद्युत उपकेंद्र मनियर पर धरना जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार बांसडीह सुधांशु शेखर व एसडीओ मनियर आरके यादव को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। भाकपा माले नेताओं की मांग पर अधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 5 अप्रैल को विद्युत उपकेंद्र मनियर पर उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक कर उपभोक्ताओं की समस्याओं पर विचार विमर्श कर निदान किया जाएगा। तब जाकर धरना प्रदर्शन तब तक के लिए स्थगित किया गया।
विज्ञापन

भाकपा माले नेता श्रीराम चौधरी की मांग थी कि दिल्ली व पंजाब की तरह उत्तर प्रदेश में 3 सौ यूनिट मुफ्त बिजली, गरीब मजदूर परिवार का पुराना बिल माफ हो, उपभोक्ताओं पर हुए फर्जी मुकदमा वापस हो, भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को चिन्हित कर तत्काल हटाया जाए, वार्ड नं 1 व 14 में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाए, बिजली चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली बंद हो, चेकिंग में काटे गए केबिल वापस हो, बिना मीटर रीडिंग किये बिजली बिल भेजना बंद हो, खराब मीटर बदला जाए, जर्जर खंभे व तार बदले जाएं, जले ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर वसूली बंद हो, कैंप लगाकर नए कनेक्शन देने व नया कनेक्शन पर लगने वाली धनराशि सार्वजनिक किया जाए। इस मौके पर इंस्पेक्टर मनियर प्रवीण कुमार सिंह, जेई कैलाश राव, बसंत कुमार उर्फ मुन्नी सिंह, वशिष्ठ राजभर, मिंटू सिंह, जगदीश प्रसाद रावत, दिनेश राजभर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed