फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Devotees worshiped Devralpi Vashvakarma

भक्तों ने की देवराल्पी वश्वकर्मा की पूजा

Thu, 17 Sep 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped Devralpi Vashvakarma
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में बृहस्पतिवार को भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया गया। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष कहीं भी पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित नहीं की गई। ऐसे में संबंधित दुकानदारों व कारीगरों ने दुकानों व घरों में भगवान विश्वकर्मा के तैल चित्र या प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन किया। वे सुबह से ही दुकानों व अपने वाहनों की साफ-सफाई करते नजर आए।
विज्ञापन

टाउन पॉलिटेक्निक के कर्मशाला विभाग में प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन सिंह एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। इस बार पूजन समारोह का विशेष आकर्षण भव्य हवन रहा, जिसमें बारी-बारी से शिक्षक, प्रबंध समिति के लोग व छात्र शामिल हुए। भगवान की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सिविल विभागाध्यक्ष ब्रजभूषण कुमार, मैकेनिकल विभागाध्यक्ष राकेश कुमार यादव, इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष विजय सिन्हा, कर्मशाला अधीक्षक विनोद कुमार, जय प्रकाश पांडेय, सुमन श्रीवास्तव, निखिलेंद्रनाथ मिश्र, आलोक सिंह, शक्ति प्रकाश मौर्या, दिग्विजयर नारायण सिंह, अनिल कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह, रवि सिंह, जितेंद्र पांडेय, रजनीकांत श्रीवास्तव, आशुतोष राय, राधेश्याम, अमित श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, सुरेश कुमार, कृष्णा कुमार, मनोज कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेल्थरारोड। क्षेत्र में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य आकर्षण कृषि मंडी स्थित विश्वकर्मा मंदिर रहा, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर परिसर में गत वर्षो की भांति कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया, फिर भी दर्शन, पूजन, अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर पर दिन भर घंटा घड़ियाल गूंजते रहे। ठाकुर मंदिर गली में बच्चों ने भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक झांकी सजाई। कल कारखानों, वर्कशॉप और अन्य स्थानों पर साफ सफाई के बाद विश्वकर्मा जी का पूजन अर्चन कर पुण्य व यश की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed