फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Devi Darbar devotees are buzzing

देवी दरबार भक्तों से रहे गुलजार

Sat, 09 Apr 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 09 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Devi Darbar devotees are buzzing
नवरात्र के दूसरे दिन भी शंकरपुर स्थित शंकरी भवानी में पूजन अर्चन करती महिलाएं।
वासंतिक नवरात्र कि दूसरे दिन शनिवार को देवी मंदिरों पर सुबह से ही मां देवी का दर्शन-पूजन के लिए भक्त उमड़े। भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर के आसपास का वातावरण भक्तिमय रहा। वहीं सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर देवी मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रही। उधर भक्तों ने भी स्थापित कलश के पास दुर्गाशप्तसती का पाठ कर मां की अराधना की।   
विज्ञापन


नवरात्र के दूसरे दिन शनिवार की सुबह जनपद के देवी मंदिरों पर पहुंच भक्तों ने मत्था टेक पूजन-अर्चन किया। इस दौरान भक्तों ने जमकर मां देवी का जयकारा लगाया। जिससे मंदिरों के आसपास का वातवरण भक्तिमय बना रहा। भक्तों की भीड़ देख देवी मंदिरों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन


भक्तों की सबसे अधिक भीड़ जिला मुख्यालय से सटे अति प्राचीन मां ब्रह्माणी देवी मंदिर, कोरंटाडीह के मां मंगला भवानी मंदिर, सुरही स्थित दुर्गामंदिर, संवरा के उचेड़ा स्थित चंडी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी देवी, बेल्थरारोड में भागेश्वरी-परमेश्वरी, कपूरी स्थित कपिलेश्वरी देवी, सिकंदरपुर के खरीद स्थित मां देवी के मंदिर, जिला मुख्यालय स्थित मां दुर्गामंदिर पर देखी गई। सुबह से ही देवी भक्त देवी मंदिर पर पहुंच मत्था टेका और मन्नते मांगी। साथ ही मंदिर को देवी के जयकारे से गुंजायमान कर दिया। वहीं दूसरे दिन घरों में स्थापित कलश के सामने दुर्गासप्तशती का पाठ कर मां की अराधना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed