फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Devendra murder case: wanted fourth accused also arrested

देवेंद्र हत्याकांड: वांछित चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

Tue, 19 Oct 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Devendra murder case: wanted fourth accused also arrested
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सिंगही चट्टी पर 15 अक्तूबर 2021 की रात्रि हुई चाकूबाजी के दौरान एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को सोमवार की शाम बस स्टैंड रसड़ा के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं तीन अन्य आरोपियों को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर चार लोगों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

बता दें कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर निवासी देवेंद्र चौहान पुत्र रामपति एवं सुनील पुत्र जोगिंद्र सिंगही चट्टी पर स्थित एक नर्तकी के यहां जन्मदिन पर सट्टा करने के लिए गए हुए थे, जहां चार युवक बाइक से पहुंचे। इस दौरान नर्तकी के आवास पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिन्हें नर्तकी ने अपने यहां से खेद दिया। इस दौरान मारपीट में देवेंद्र की मौत हो गई थी। जबकि साथी घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने घायल मंयक की तहरीर पर चार युवकों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरीपी अमित कुमार उर्फ प्रेम यादव, अमर नाथ यादव एवं अमित यादव को छितौनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं फरार चल रहे चौथे आरोपी जयचन्द्र उर्फ जैकी निवासी छितौनी थाना रसड़ा को रोडवेज बस स्टैंड के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed