फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Detention of the city and its surrounding area increased to 26

शहर व इसके आसपास के इलाके की बंदी 26 तक बढ़ी

Tue, 21 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Detention of the city and its surrounding area increased to 26
कोरोना के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने शहर व इसके आसपास के इलाके में बंदी की अवधि को 26 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इसमें आवश्यक सेवाएं व वस्तुओं की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवा, शांति व्यवस्था से जुड़े कार्मिक व बहुत आवश्यक गतिविधियां ही चालू रहेंगी। यानि, अब तक चल रही बंदी की पूरी व्यवस्था अब 26 तक ऐसे ही जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामले खासकर शहर में तेजी से हो रहे फैलाव को रोकने के लिए किल कोरोना अभियान चलाया जा रहा है। शहर व इसके आसपास कोरोना को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसलिए किसी भी दशा में लोग बाहर निकलने से बचें। बहुत इमरजेंसी होने पर ही अगर घर से बाहर निकले तो भी मास्क का प्रयोग जरूर करें और सोशल डिस्टेंस बना कर रहें। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि शहर में चल रहे सर्वेक्षण के दौरान टीम का पूरा सहयोग करें। उन्हें सही-सही जानकारी दें। कोरोना को रोकने के लिए सबका साथ जरूरी है।
विज्ञापन

24 तक डोर-टू-डोर सर्वे
जिलाधिकारी ने बताया कि अब शहर व इसके आसपास के शहरी स्वरूप वाले 50 इलाकों में 24 तक डोर टू डोर सर्वे कराया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारगी द्वारा माइक्रो प्लान के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम के माध्यम से यह सर्वे कराया जाएगा। इसमें संदिग्ध व्यक्तियों के अलावा 60 वर्ष से ऊपर के लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed