फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Despite the lockdown, in the madrasa, the student was called on the pretext of reading, to see an abusive act, the accused operator was in custody

लॉकडाउन के बावजूद मदरसे में छात्र को पढ़ने के बहाने बुलाया, मौका देख की घिनौनी हरकत, आरोपी संचालक हिरासत में

Wed, 29 Apr 2020 11:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 29 Apr 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Despite the lockdown, in the madrasa, the student was called on the pretext of reading, to see an abusive act, the accused operator was in custody
rape - फोटो : pexels.com

बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में संचालित मदरसे के संचालक द्वारा मदरसे में पढ़ने वाले एक छात्र से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी मदरसा संचालक को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका 14 वर्षीय बेटा बेटा कस्बा के एक मदरसे में पढ़ता है जिसका संचालक मंजिल डोमनपुरा निवासी है। 28 अप्रैल को मदरसे के संचालक द्वारा उनके बेटे को लॉकडाउन के बावजूद मदरसे पर बुलाया, जहां पुत्र के पहुंचने पर उसने अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लड़का किसी तरह वहां से घर भागकर आ गया और घटना की जानकारी दी। उसने यह भी बताया कि उसके साथ पहले भी यह कई बार अप्राकृतिक दुष्कर्म कर चुका है। परिजनों ने इस मामले की जानकारी चौकी प्रभारी अमरजीत यादव को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस बाबत सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार ने बताया कि दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed