{"_id":"67728ceb80ff899ea20d68a5","slug":"despite-the-fog-a-huge-crowd-gathered-at-the-dhanush-yagna-fair-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia : कोहरे के बावजूद धनुष यज्ञ मेले में उमड़ी भीड़, सौंदर्य के समान व चूड़ी-कंगन की जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia : कोहरे के बावजूद धनुष यज्ञ मेले में उमड़ी भीड़, सौंदर्य के समान व चूड़ी-कंगन की जमकर खरीदारी
Mon, 30 Dec 2024 05:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Dec 2024 05:37 PM IST
सार
धनुष यज्ञ मेले में आने वाले भक्तों पर ठंड का असन फिलहाल तो दिखाइ नहीं दे रहा। भक्तों की भारी भीड़ पहुंची है और जमकर खरीददारी हो रही है।
विज्ञापन
मेले में लगी भक्तों की भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोहरे और शीतलहरी के बावजूद सोमवार को संत शिरोमणि सुदिष्ट बाबा समाधि स्थल पर लगे धनुष यज्ञ मेला में मेलार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। 10 बजते-बजते हजारों दर्शनार्थियों ने सुदिष्ट बाबा की समाधि पर मत्था टेकने के बाद मेले का आनंद लिया। युवा मस्ती के मूड में दिखे। मेला घूमने की हर किसी की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। जनपद के कोने-कोने से पहुंचे लोगों ने दिनभर मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन
मेले में महिलाओं की अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिली। हर तरफ महिलाओं का आगे कारवां नजर आया। दोपहर होते ही मेला अपने परवान पर आ गया। सेल्फी का क्रेज भी जमकर रहा। मेले में आधुनिकता का रंग भी गाढ़ा होता दिखाई दिया। मेले में भीड़ बढ़ने व खरीदारी तेज होने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। दुकानदारों के अनुसार महिला खरीदारों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। किसी ने गरम कपड़ा तो किसी ने घरेलू उपयोग के सामान खरीदे।
विज्ञापन
नई नवेली दुल्हनों व युवतियों ने सौंदर्य के समान व चूड़ी-कंगन की खरीदारी की। चाट-छोले व गोलगप्पे का आनंद लिया। मेले में जलेबी के साथ सब्जी का अलग ही आनंद रहा। मेला व्यवस्थापक रोशन गुप्ता ने बताया कि एक जनवरी तक मेला चलेगा, दो जनवरी को समापन हो जाएगा।
विज्ञापन