{"_id":"944de64e7712c660fe03f389aa58eea2","slug":"deposed-sp-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष से हटाए गए यशपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिलाध्यक्ष से हटाए गए यशपाल
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने चार साल के कार्यकाल में हर वर्ग को साथ लेकर चलते हुए पार्टी
विज्ञापन
को आम जनमानस से जोड़ने का हर संभव प्रयास किया। यह बातें सपा के निवर्तमान
जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने सोमवार को नगर स्थित एक निजी होटल में पत्रकारों
से बातचीत के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष पद से मुझे मुक्त कर दिया है। अपने चार साल के कार्यकाल में बिना किसी गुटबाजी के सबको लेकर चला हूं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मैं सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा। पार्टी में 20 साल तक महामंत्री और दो बार अध्यक्ष रहा। अब आगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे पूरी तन्मयता के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। साथ की पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनता के दु:ख दर्द के साथ हर समय खड़ा मिलूंगा, ताकि आगे भी पार्टी को मजबूती मिलती रहे।
जिला महासचिव पद से शैलेश ने दिया त्यागपत्र
सपा के जिला महासचिव शैलेश चौधरी पप्पू ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पार्टी हाईकमान ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह को पद से हटाने का निर्णय लिया है। नये जिलाध्यक्ष का मनोयन भी लगभग तय हो गया है। पार्टी में मेरी पूरी आस्था और निष्ठा है, रही है। बावजूद पार्टी जिलाध्यक्ष के हटने के बाद मैंने भी पार्टी के जिला महासचिव पद से त्याग पत्र देने का निर्णय लिया है। जिससे नये जिलाध्यक्ष को संगठन के गठन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आगे पार्टी जो भी मुझे जिम्मेदारी सौंपेगी मैं उसका पूरी तरह से निर्वहन करूंगा।