फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Department landed on damage control, flood fighting started

डैमेज कंट्रोल पर उतरा विभाग फ्लड फाइटिंग शुरू

Sun, 31 Jul 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Department landed on damage control, flood fighting started
रामगढ़ में फ्लड फाइटिंग के तहत ठेकेदारों द्वारा भरी जा रही आधी अधूरी मिट्टी की बोरियां। - फोटो : BALLIA
गंगा में तेजी से हो रहा बढ़ाव को देखते हुए बाढ़ विभाग की ओर से डैमेज कंट्रोल का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग पिछले कई दिनों से फ्लड फाइटिंग के तहत गंगा पार से नाव से बोरियों में बालू भरकर आधे-अधूरे हुए कटान रोकने कार्यों को बचाने में जुटा हुआ है। ये स्थिति तब है जब करोड़ों की लागत से कटान रोकने के लिए कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रामगढ़ में पिछले साल एनएच-31 की सुरक्षा में बाढ़ विभाग के देखरेख में कार्यदायी संस्था की ओर से 27.500 किमी पर लगभग 11 करोड़ की लागत से बना स्पर के पूरब साइड नोज का कुछ हिस्सा जाली बोल्डर सहित गंगा की तेज धारा में पानी में बैठ गया था। विभाग समय रहते फिर जाली में बोल्डर डालकर मरम्मत नहीं करा पाया। जब गंगा में बढ़ाव होने लगा तो तत्काल पार्कोंपाइन विधि से उसे बचाने की कवायद शुरू हो गई है। गंगा के किनारे बसे लोगों का आरोप है कि विभाग मान चुका है कि परियोजनाओं के तहत जो भी कार्य कराए गए हैं वह गंगा के उग्र तेवर रोकने में काफी है।
विज्ञापन

चार सेमी प्रति घंटे कर दर से बढ़ाव
शनिवार को शाम चार बजे केंद्रीय जल आयोग गायघाट केंद्र पर गंगा का जल स्तर 54.94 मीटर था। गंगा का पानी चार सेमी प्रति घण्टा की दर से बढ़ना शुरू हो गया है। सुघर छपरा, दुबे छपरा, गोपालपुर में हो रहे कटानरोधी कार्य अभी आधे अधूरे होने से तटवर्ती लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि 30 जुलाई तक कटानरोधी कार्य का पूरा नहीं होना विभाग और कार्यदायी संस्था पर सवालियां निशान खड़ा करता है। गंगा के पानी में तेजी से बढ़ाव जारी है। सुघर छपरा में कार्यदायी संस्था ने संसाधन के अभाव में आधा अधूरा कार्य करके छोड़ दिया है। कटानरोधी बचाव कार्य बाढ़ आने से पहले पूरा हुआ होता तो कटान से बचने की कुछ उमीदें थी। अब स्थिति और भयावह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed