फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Deoria captures the Shield, defeating Jabalpur

देवरिया ने जबलपुर को हराकर शील्ड पर जमाया कब्जा

Thu, 30 Jan 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Deoria captures the Shield, defeating Jabalpur
नगरा के ताड़ी बड़ागॉव में विजेता टीम को ट्राफी देते सपा नेता राजेश पासवान। - फोटो : BALLIA
नगरा। सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ा गांव के मैदान पर चले रहे शिवकुमार सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को देवरिया (यूपी)और जबलपुर (मध्यप्रदेश्र ) के बीच खेला गया। इसमें में देवरिया की टीम ने जबलपुर की टीम को 60 रन से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 221 रन का लक्ष्य दिया। इसमें अन्नू कन्नौजिया ने 40 गेंद पर 8 चौंका और 7 छक्के के सहयोग से 93 रन, अभिनव ने 24 गेंद पर एक चौके और 5 छक्के के सहयोग से 42 रन, आशीष ने 39 गेंद पर 6 चौंका व एक छक्का के सहयोग से 42 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी जबलपुर की टीम ने निर्धारित ओवर में 161 रन पर सिमट गई। इसमें शुभम सिंह ने 17 गेंद पर 26 रन व शिवप्रताप ने 13 गेंद पर 25 रन बनाया। देवरिया के तरफ से विरोधी टीम के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए संदीप मित्तल ने 4 विकेट तथा राहुल व अनुभव ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देवरिया के खिलाड़ी अन्नू कन्नौजिया तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जबलपुर के खिलाड़ी आदेश सिंह को विशिष्ट अतिथि विंदेश्वरी महाविद्यालय मलप के प्रबंधक राकेश सिंह ओंकार ने प्रदान किया। अंत में विजेता तथा उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि सपा नेता राजेश पासवान ने शील्ड तथा नगदी देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका में हीरालाल, रघुधन, कमेंटेटर की भूमिका में राजेश सिंह,चंद्रशेखर व शुभम तथा स्कोरिंग की भूमिका गौरव सिंह, प्रवीण सिंह ने निभाया। सुभाष क्लब के संयोजक प्रदीप सिंह मुकेश ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मैनुद्दीन अंसारी, रणजीत सिंह, गजन राजभर, मनोज कुमार सिंह, शैलेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed