फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dense fog Stopped the speed

घने कोहरे ने रोकी रफ्तार

Mon, 07 Dec 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 07 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
Dense fog Stopped the speed
 जनपद में बीते तीन दिनों से कभी धूप कभी छांव के बीच सोमवार की सुबह कोहरे की चादर ने भगवान भास्कर को नौ बजे के बाद ही दर्शन देने दिया। इसके चलते सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन


 सुबह कोहरे के बीच स्कूली बच्चे ही नजर आए। हालांकि कोहरे की चादर देखकर अधिकतर बच्चों के चेहरे खिले रहे। अचानक मौसम में बदलाव देखकर बच्चों पूरी तरह से गर्म कपड़ों में लिपटकर स्कूल गए वहीं क ाफी देर तक वाहनों को हेडलाइट जलाकर यात्रा करनी पड़ी। 
विज्ञापन



 सोमवार को नगर में जहां नौ बजे तक कुहासा ने चादर तनी रखी थी। वहीं देहात इलाकों में 12  बजे तक कुहासा रहा। बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार सोमवार को अचानक मौसम में परिवर्तन ने लोगों को ठंड का अहसास करा दिया। सोमवार को भी घने कोहरे की चादर ने सड़कों पर रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को दोपहर तक कोहरे की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे। दोपहर के बाद भगवान भास्कर के दर्शन के बाद चहल-पहल शुरू हुई। ठंड के चलते ऊनी वस्त्रों  की बिक्री तेज हो गई है। लोग चाय की दूकानों पर भी चुस्कियां लेते दिखे। जबकि स्कूली बच्चे ठिठुर कर स्कूल जाते दिखाई दिए। ग्रामीण इलाकों में भी पूरे दिन कोहरे की चादर छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed