{"_id":"64ce83f6980b3388c40513c6","slug":"dengue-patients-will-be-monitored-on-the-lines-of-covid-ballia-news-c-190-1-svns1007-986-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कोविड की तर्ज पर होगी डेंगू मरीजों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कोविड की तर्ज पर होगी डेंगू मरीजों की निगरानी
विज्ञापन
बलिया। बरसात के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। थोड़ी सी लापरवाही होने पर डेंगू, मलेरिया सहित संक्रमित बीमारी की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं। बीते साल जिले में डेंगू के 199 मरीज मिले थे। इस बार स्वास्थ्य विभाग पहले से ही इसकी तैयारी में जुट गया है।
जिले में डेंगू से निबटने के लिए कोविड की तर्ज पर ब्लाॅक स्तर पर एक-एक रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) का गठन किया गया है। टीम डेंगू प्रभावित गांवों में जाकर सर्वे कर जांच व बचाव का काम करेगी। जिले के शहर और और ग्रामीण इलाकों में 185 हॉट स्पॉट भी बनाए गए हैं। टीम लगातार निगरानी कर रही है।
तीन तरफ से नदियों व बाढ़ से घिरे होने के कारण जिले में डेंगू का ज्यादा खतरा रहता है। स्वास्थ्य विभाग एक माह तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। जनसमूह को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। डेंगू के कारण हर वर्ष कई लोगों को असमय काल के गाल में समा जाते हैं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष शहर के अर्बन में 26 व ग्रामीण क्षेत्र के हनुमागंज में 33, दुबहड़ में 28, गड़वार 15, बांसडीह 12, बेलहरी सोनवनी 11, सोहांव 09, चिलकहर 09, बेरूआरबारी 08, मनियर 08, रेवती सात, पंदह छह, बैरिया पांच, नगरा पांच, नवानगर तीन मरीज मिले थे। जबकि धरातल पर इससे कई गुना अधिक मरीज रहे। इस बार डेंगू जैसी बीमारी से निबटने के लिए पहले से ही स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली हैं। यहीं कारण है कि इस बार सरकारी आंकड़े में अब तक सिर्फ एक ही मरीज मिला है।
ब्लाॅक व अर्बन केंद्र पर 18 आरआरटी टीम तैनात
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की निगरानी के लिए 17 ब्लाकों व एक अबर्न स्वास्थ्य केन्द्र पर एक-एक आरआरटी का गठन किया गया है। एक टीम में चार सदस्य है। इनमें एक डाक्टर, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट और सहायक है। टीम डेंगू मिलने की खबर पर उक्त मोहल्ला व गांव में पहुंच कर मरीज की निगरानी करने के साथ आसपास के लक्षण वाले लोगों की जांच व संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर साफ-सफाई कराएंगी।
संक्रमित बीमारी से बचाव के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक माह जिले में चलाकर लोगाें को जागरूक किया जा चुका है। सभी ब्लॉकों में एक-एक आरआरटी बनाई गई है। टीम डेंगू मरीजों की निगरानी के साथ नये मरीज मिलने पर वहां पहुंच नियंत्रण करेंगी। - डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा, जिला सर्विलांस अधिकारी