फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demonstration of farmers and labor organizations in the Collectorate premises

Ballia News: किसानों और मजदूर संगठनों का कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन

Sat, 17 Jan 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers and labor organizations in the Collectorate premises
बलिया। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा, खेत मजदूरों, सीटू और अन्य ने मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध और अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को दिया। इसमें वीबी-जी रामजी योजना को वापस लेकर मनरेगा को लागू करने, 200 दिनों के काम की गारंटी, 600 रुपये दैनिक मजदूरी देने की मांग की। बीज विधेयक, फोर लेबर कोड की वापसी, 29 श्रम कानून को लागू करने और बिजली विधेयक 2025 को वापस करने की मांग की। स्मार्ट मीटर को लगाने पर पाबंदी, छोटे दुकानदारों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने और सभी कर्ज माफ करने की भी मांग की। कामरेड प्रेमनाथ राय ने कहा कि मोदी सरकार के काम सिर्फ कागजों में हो रहे हैं। अंजू संग लक्ष्मण पांडेय, सत्यनारायण, हृदय शंकर यादव, बलवंत यादव, अनूप आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जनार्दन सिंह और संचालन कामरेड परमात्मा नंद राय ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed