फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demonstrating protests against Padmavat

पद्मावत फिल्म के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 22 Jan 2018 10:56 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 22 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Demonstrating protests against Padmavat
शहीद पार्क चौक के समीप फिल्म पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन करते क्षत्रिय महासभा और छात्र संगठनों के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
छात्र संगठनों, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और प्रबुद्ध समाज ने संयुक्त रूप से सोमवार को पद्मावत फिल्म के विरोध में शहीद पार्क पर विरोध प्रदर्शन किया। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शहीद पार्क पर सभा कर छात्रों ने मोटर साइकिल जुलूस निकाला। जिसे महासभा के जिलाध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने रवाना किया। सिंह ने सभा को सम्बोधन करते हुये कहा कि यह फिल्म हमारी सांस्कृतिक विरासत पर हमला है। भारतीय इतिहास से छेड़छाड़ कर फिल्म बनाई गई। चेतवानी दी कि इतिहास के साथ किसी भी हालत में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि रानी पद्मावती सिर्फ क्षत्रिय समाज की ही नहीं, बल्कि भारत के इतिहास का गौरव हैं।
विज्ञापन


छात्र नेता अवनीश सिंह ने कहा कि विरोध के बाद भी अगर सिनेमाघरों में फिल्म दिखाई गई तो निर्देशक, प्रशासन और सरकार इसके लिए जिम्मेदार होगें। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से से फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई। समाजसेवी व सभासद विकास पांडेय लाला ने कहा कि इस फिल्म ने मां बहनो की इज्जत के साथ मजाक किया है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। शाहिद नवाज ने सर्वोच्च न्यायालय से भी आम जनमानस की भावनाओं को समझने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. अमित सिंह, जयन्त सिंह, आलोक सिंह, सागर सिंह राहुल, अभिषेक दुबे , कमल पांडेय , शिप्रान्त सिंह, डब्लू सिंह , अवनीश सिंह, सचिन सिंह, मु0 सूफ़ियाद , सद्दाम हुसैन, विनोद सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed