फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demolition of the house itself, a hideout built under the open sky

खुद ही तोड़ रहे आशियाना, खुले आसमान के नीचे बना ठिकाना

Tue, 26 Oct 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Demolition of the house itself, a hideout built under the open sky
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टांडी में उपजाऊ भूमि को टक्कर मारती सरयू नदी की लहरे। संवाद - फोटो : BALLIA
बैरिया। सरयू की कटान ने दीयरांचल के गोपालनगर टाड़ी निवासियों की कमर तोड़ रखी है। 25 किसानों के आशियाने नदी में समा चुके हैं। कटान इतनी तेज है कि दहशतजदा 100 परिवार अपना आशियाना अपने ही हाथों से उजाड़ कर पलायन करने को विवश हैं। खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर करने को विवश यह परिवार अपनी कच्ची फसल को मवेशियों को खिला रहे हैं।
विज्ञापन

रेवती ब्लॉक के गोपालनगर टाड़ी में लगभग 150 परिवारों के 780 लोग रहते हैं। पिछले पांच वर्षों से सरयू नदी की कटान हो रही थी। नदी की मुख्यधारा गांव की तरफ पहुंच रही थी, तभी ग्रामीणों ने तहसील और जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। एक माह पूर्व कटान से कई लोगों के आशियाने सरयू में समा गए थे। बाढ़ का पानी कम होने से कुछ दिनों के लिए कटान रुक गया था। ऊपर से सरयू नदी में फिर पानी छोड़ने से तीन-चार दिनों में सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद एक बार फिर कटान तेज हो गई है। हरीकिशुन यादव, जाटा, बनवारी, अलगू, लक्ष्मण, भरत सहित 25 से अधिक लोगों का आशियाना सरयू नदी में समाहित हो गया। प्रतिदिन दो किमी के दायरे में 50 से 60 मीटर कटान हो रहा है। गांव के अजीत यादव, सुरेन्द्र यादव, गणेश यादव, संजय यादव, झकड़ यादव, रामायण यादव, राजू यादव, सुगा यादव आदि 100 से अधिक परिवार अपना आशियाना खुद अपने हाथों तोड़कर पलायन कर रहे हैं। कुछ लोग रामबालक बाबा के आश्रम स्थित पुरानी रेलवे लाइन पर शरण ले रहे हैं तो कुछ लोग जहां जगह मिला वहीं खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

फसल मवेशियों को खिलाने को मजबूर
बैरिया। गोपालनगर टाड़ी में सरयू नदी के कहर के कारण किसान खेतों में खड़ी धान की हरी फसल को काटकर मवेशियों को खिलाने के लिए मजबूर है। किसानों का कहना है कि कुछ देर में ही फसल सरयू नदी की कटान की भेंट चढ़ जाने वाली है। ऐसे में मवेशियों को ही खिलाकर सब्र करना पड़ रहा है। गोपालनगर दियारे में दो किमी की दायरे में सिर्फ 10 वर्ष दर्जनों किसानों की 300 बीघा उपजाऊ भूमि खड़ी फसल सहित सरयू नदी में समा चुकी है। जो किसान 10-10 बीघे के काश्तकार थे, आज उनकी सारी भूमि नदी में समाहित हो चुकी है और किसान भूमिहीन हो चुके हैं। कटान से यहां के बाशिंदों में जबरदस्त आक्रोश है। पीडि़तों का कहना है कि इतनी बड़ी त्रासदी झेलने के बाद हाल जानने कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो को निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। - अभय कुमार सिंह, एसडीएम बैरिया

बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टांडी में सरयू नदी के कटान के चलते अपने हाथों से अपने घरों को उजाडते ग?

बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टांडी में सरयू नदी के कटान के चलते अपने हाथों से अपने घरों को उजाडते ग?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed