फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Democracy was born from the people's movement: Jayaprakash

जनांदोलन से ही हुआ लोकतंत्र का जन्म: जयप्रकाश

Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Democracy was born from the people's movement: Jayaprakash
नगर के टाउन हाल बापू भवन में लोक नायक जयप्रकाश की जयंती की पूर्व संध्या पर उनके चित्र के समक्ष श्र? - फोटो : BALLIA
बलिया। विश्व में लोकतंत्र की स्थापना ही जनांदोलन से हुई। फ्रांस में क्रांति के बाद विश्व में लोकतंत्र की स्थापना हुई। उस समय स्थापित लोकतंत्र में जनना, पैतृक, धार्मिक, क्षेत्रीय भावनाओं को महत्व न देकर मनुष्यता को महत्व दिया गया। आज के लोकतंत्र में इन सभी चीजों को महत्वहीन कर दिया गया है। यह बातें अखिल भारतीय किसान महासभा के अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने रविवार को बापू भवन टाउन हॉल में पीयूसीएल की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा में कहीं। उन्होंने कहा कि भारत में जन आंदोलनों के जनक जयप्रकाश नारायण थे। उन्होंने पूरे देश में कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया और उन्हें मंजिल तक पहुंचाया। अनिल यादव ने कहा कि जेपी के समय घोषित आपातकाल था और आज देश में अघोषित आपातकाल में नागरिकों के संवैधानिक अधिकार पर संकट है। इसलिए सभी को संविधान पढ़ना और जानना पड़ेगा। पीयूसीएल के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ने संविधान और देश में चलने वाले कई जन आंदोलन पर चर्चा की। संकल्प संस्था के कलाकारों ने ‘जामुन के पेड़ नाटक’ के माध्यम से सरकारी तंत्र पर करारी चोट की। अध्यक्षता केएन उपाध्याय ने किया। इस दौरान मनोरंजन सिंह, गोपालजी सिंह, जेपी सिंह, उदय नारायण सिंह, हरि मोहन सिंह, असगर अली, पंकज राय, अनिल सिंह, अजय सिंह, बृजेश राय, श्रीप्रकाश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed