फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Democracy defenders and public representatives remember JP

लोकतंत्र रक्षक सेनानियों और जनप्रतिनिधियों ने जेपी को किया याद

Sun, 11 Oct 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Democracy defenders and public representatives remember JP
नगर के टाउन हाल बापू भवन में आयोजित जेपी जयंती के अवसर पर सेनानी रामविचार पांडेय को अंगवस्त्रम दे - फोटो : BALLIA
जयप्रकाशनगर। समाजवाद के पुरोधा जयप्रकाश नारायण की 118 वीं जयंती उनके पैतृक गांव स्थित जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान में मनाई गई। इसमें जनपद के लोकतंत्ररक्षक सेनानियों सहित अन्य लोगों ने लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके पूर्व अरसे बाद विधायक सुरेन्द्र सिंह ने बाइक जुलूस निकाल माहौल को जेपीमय बना दिया।
विज्ञापन

जेपी ट्रस्ट परिसर में जयंती पर सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि आज उस महामानव की जयंती है, जिसे वर्षों पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के द्वारा वृहद तरीके से सिताब दियारा में मनाया जाता रहा, उनके निधन के बाद यह कोरम बन कर रह गई है। कहा कि इतना बड़ा महामानव विश्व में नहीं हो सकता जो अपने पूरे जीवन काल में किसी पद की इच्छा नहीं रखते हुए भी देश की जानी मानी शख्सियत इंदिरा गांधी के तख्त को हिला कर रख दिया। कहा कि जब गुजरात के लोग गांधी को पूज सकते हैं तो क्या बलिया के लोग जेपी को नहीं पूज सकते। इसके पूर्व परंपरानुसार कार्यक्रम की शुरुआत जेपी के प्रतिमा पर रविशंकर सिंह पप्पू (एमएलसी) द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। उनके अतिरिक्त माल्यार्पण करने वालों में क्षेत्रीय विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने जेपी के प्रतिमा पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उसके बाद एमएलसी ने प्रभावती देवी ग्रामीण प्रद्योगिकी केंद्र की छात्राओं में मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर उत्कर्ष सिंह, जेपी ट्रष्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह, रणधीर सिंह नन्हे, अनिल कुमार सिंह, मनोज सिंह, रत्नेश सिंह, रजनीकांत, सुरेश, प्रेमचंद, नन्द जी सिंह, रॉकी सिंह, गुड्डू सिंह, सुदामा यादव,मणिभूषण सिंह, शक्ति सिंह, अरुण सिंह, हरि कंचन सिंह, राम बालक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विधायक ने जीवंत की पूर्व पीएम चंद्रशेखर की याद
जयप्रकाशनगर। पूरर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के मरणोपरांत जेपी की जयंती पर सिताबदियारा में सभा का आयोजन होना बंद हो चुका थ।, लेकिन इस वर्ष विधायक सुरेंद्र सिंह ने उस सभा वाले कार्यक्रम को पुर्न जीवित करते हुए बाइक जुलूस निकाल न सिर्फ जयप्रकाश नगर पहुंचे बल्कि द्वाबा को जेपी मय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुई सड़क की मरम्मत
जयप्रकाशनगर। जेपी के अवसर पर भी पैतृक गांव जाने वाली सड़क की दशा नहीं बदली। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के जीवन काल में जेपी जयंती के पूर्व बीएसटी बांध वाली सड़क का मरम्मत कार्यक्रम से पूर्व हो जाया करता था। लेकिन इस वर्ष सड़क का मरम्मत नहीं कराया गया। इस वजह से जेपी के नमन करने आने वाले सैकड़ो श्रद्धालुओं को हिचकोले खाते व शरीर पर धूल की चादर ओढ़कर जेपी के गांव पहुंचना पड़ा।
बिहार के नौकरशाहों ने नवाया शीश, यूपी के रहे नदारद
जयप्रकाशनगर। जेपी अपने पैतृक जनपद के अधिकारियों के लिए कोई अहमियत नहीं रखते, इसकी पुष्टि रविवार को जिले के उच्चाधिकारियों की कारगुजारियों से होती दिखी। जबकि बिहार के सिताबदियारा के लाला टोला स्थित ट्रस्ट पर छपरा के डीएम व एसपी संग दर्जन भर उच्चाधिकारी अपनी सीमा के जेपी के स्मारक पर प्रति वर्ष जेपी को नमन करने पहुंचे। जबकि जिले के वरिष्ठ अधिकारी जयप्रकाशनगर में तब पांव रखते हैं, जब किसी वीआईपी का कार्यक्रम होता है।
जेपी ट्रस्ट को रंगोली से सजाया
जयप्रकाशनगर। प्रभावती देवी ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र की सिलाई व कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं में जुली, राधा, खुशबू, खुशी, हेमा, अंजू, करीना, प्रतिमा, काजल, प्रियंका, अंजली, काजल, पुतुल, चांदनी द्वारा जेपी ट्रष्ट भवन को आकर्षक रंगोली बनाकर सजाया था।
जयंती पर हुई विचार गोष्ठी
बलिया। सम्पूर्ण क्रांति के महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ विश्राम यादव, यशपाल सिंह, संजय उपाध्याय, जमाल आलम, प्रभुनाथ यादव, अनिकेत साहनी, आशुतोष ओझा, पुनिता सिंह सोनी, रविन्द्र यादव, प्रभुनाथ पहलवान, मिंटू खा, हरेंद्र गोड़, आदर्श मिश्र झब्बू, सुभाष यादव, आदि रहे।
जेपी के विचारों को आत्मसात करने से ही समाज में होगा सहिष्णुता
बलिया। संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत, लोकतंत्र के सजग प्रहरी लोकनायक जयप्रकाश नारायण के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही देश में बढ़ रहे हिंसा, अपराध एवं भ्रष्टाचार से मुक्ति पाई जा सकती है। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने टाउन हाल बापू भवन परिसर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि जेपी के विचारों को जीवन में आत्मसात करके ही समाज में आपसी भाईचारा एवं सहिष्णुता पैदा किया जा सकता है। पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं जेपी के शिष्य चंद्रशेखर ने संसद में में कहा थस्त्रत्त कि दुनिया में गांधी के बाद जयप्रकाश नारायण ही ऐसे कर्मयोगी रहे जिन्होंने कोई भी पद को स्वीकार नहीं किया। कार्यक्रम को पूर्व नपा चेयरमैन हरेराम चौधरी, सुनीता श्रीवास्तव, सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष संजय उपाध्याय, रमेश राय, सुशील पांडेय कान्हजी, गोपाल जी सिंह, वंशीधर यादव, प्रभुनाथ यादव, पप्पू श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर निषिद्ध श्रीवास्तव, शैलेष श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, जमाल आलम, कुबेर तिवारी, द्विजेंद्र मिश्र आदि रहे। संचालन एडवोकेट गिरिजेश गुप्ता ने किया। चंद्रशेखर सिंह व दयाशरण वर्मा ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जयंती पर याद किए जयप्रकाश नारायण
बलिया। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के तत्वावधान में जयप्रकाश नारायण की जयंती चंद्रशेखर उद्यान में मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर लल्लन प्रसाद, बब्बन शर्मा, कमला शर्मा आदि रहे।
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतन्त्र की रक्षा ही जेपी को सच्ची श्रद्धांजलि: रामगोविंद
बलिया। जय प्रकाश आंदोलन के उपज नेता प्रतिपक्ष, उत्तर प्रदेश रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि वर्तमान शासन की वजह से केवल रोजी रोटी नहीं, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतन्त्र भी खतरे में है। इसकी रक्षा के लिए जो जहां है वहीं से प्रयास करे। यह प्रयास ही आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण को सच्ची श्रद्धांजलि है।
रविवार को अपने आवास पर आयोजित जेपी जयंती समारोह में नेता प्रतिपक्ष श्री चौधरी ने लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ पत्रकार जनकवि धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव और लोकनायक जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्रिपाठी को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया और कहा कि आज देश 1975 से अधिक बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसे में कवियों और पत्रकारों की भूमिका और बढ़ी है। इसके पूर्व जयंती समारोह की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष ने जेपी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ववलन और श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इस मौके पर लालबचन यादव, रविन्द्र यादव, बबलू यादव, संदीप यादव, सुनील प्रजापति, नरेश यादव, दिनेश कुमार आदि रहे।

जयंती पर जेपी को दी श्रद्धांजलि
रसड़ा। भगत सिंह तिराहा स्थित क्रांतिकारी स्मारक समिति के कार्यालय पर जयप्रकाश नारायण की 118 वी जयंती पर उनको नमन कर एक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के संरक्षक सीबी सिंह ने जयप्रकाश नारायण के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में उनका अमूल्य योगदान रहा है। बिहार प्रांत के हजारीबाग जेल से फरार होकर भूमिगत रहकर स्वतंत्रता आंदोलन कि जो धार उन्होंने दी थी वह उनकी बहादुरी तथा देश भक्ति भावना को दर्शाता है। गोष्ठी में संतोष कुमार शुक्ला, कृष्णानंद पांडेय, दुर्गेश त्रिपाठी, इंद्रदेव यादव, श्रीप्रकाश गुप्ता, चंदन गुप्ता आदि रहे। अध्यक्षता सियाराम यादव तथा संचालन सुरेश राम ने किया।

जयप्रकाश नगर स्थित जेपी ट्रस्ट में आयोजित जेपी जयंती पर प्रभावती देवी ग्रामीण प्रद्योगिकी केंद?

जयप्रकाश नगर स्थित जेपी ट्रस्ट में आयोजित जेपी जयंती पर प्रभावती देवी ग्रामीण प्रद्योगिकी केंद?- फोटो : BALLIA

जप्रकाश नारायण के 118 वीं जयंती पर जयप्रकाश नगर में स्थित जेपी ट्रष्ट परिसर स्थित जेपी के प्रतिमा प

जप्रकाश नारायण के 118 वीं जयंती पर जयप्रकाश नगर में स्थित जेपी ट्रष्ट परिसर स्थित जेपी के प्रतिमा प- फोटो : BALLIA

बलिया के जयप्रकाश नगर स्थित जेपी ट्रष्ट परिसर में जयप्रकाश नारायण की 118वीं जयंती पर आयोजित कार्य?

बलिया के जयप्रकाश नगर स्थित जेपी ट्रष्ट परिसर में जयप्रकाश नारायण की 118वीं जयंती पर आयोजित कार्य?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed