{"_id":"68fbc655b99df5353701a8a1","slug":"demarcation-for-dadri-fair-allotment-to-be-done-from-november-1-ballia-news-c-190-1-bal1002-150784-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ददरी मेले के लिए सीमांकन, एक नवंबर से होगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ददरी मेले के लिए सीमांकन, एक नवंबर से होगा आवंटन
विज्ञापन
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले के आयोजन के लिए मेला क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को सीआरओ त्रिभुवन के नेतृत्व में टीम ने मेला क्षेत्र के काश्तकारों से वार्ता की। मेले के लिए भूमि का सीमांकन किया ।
इस महीने के अंत तक मेला क्षेत्र का ले-आउट तैयार कर लिया जाएगा। एक नवंबर से व्यापारियों को भूमि का आवंटन होगा।
ददरी मेला कार्तिक पूर्णिमा स्नान 5 नवंबर से शुरू हो जाएगा। सीआरओ ने अधिग्रहण होने वाली भूमि के किसानों से वार्ता की। उपस्थित सभी काश्तकारों ने सहमति जताते हुए इस बार विगत वर्षों से बेहतर भव्य और आकर्षक बनाने के लिए उत्साह व्यक्त किया। ददरी मेला 89 एकड़ भूमि पर लगाया जाएगा।
जिसके किनारों को सीमांकन कर चिह्नित कर लाल झंडी लगाई गई। सीआरओ त्रिभुवन ने बताया कि मेला का ले आउट इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा। एक नवंबर से आवंटन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी होगी, जिसमें प्रशासन और नगर पालिका की टीम एक साथ रहेंगी। व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा, जिससे व्यापारियों को कोई असुविधा न हो। इस मौके पर , सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा व ईओ सुभाष कुमार मौजूद थे।