फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demand to bar non-Hindus from entering temples

गैर हिंदुओं को मंदिरों में प्रवेश वर्जित करने की मांग

Wed, 28 Jul 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Demand to bar non-Hindus from entering temples
नवानगर। हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पुष्कर राय मोनू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को सावन के पवित्र पावन महीने में गैर हिंदुओं का सभी मंदिरों में प्रवेश वर्जित करने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग किया है कि क्षेत्र के जंगली बाबा धाम कठौड़ा, मौनी बाबा धाम डूहा बिहरा, चतुर्भुज नाथ मंदिर सिकंदरपुर, जल्पा कल्पा मंदिर सिकंदरपुर आदि धार्मिक स्थलों में असामाजिक तत्वों व गैर धर्म के लोगों द्वारा उल्टा सीधा कृत्य किया जा रहा है। जिसमें जूते, चप्पल पहनकर मंदिर में सेल्फी लेना, कोल्ड ड्रिंक व बियर की पार्टी करना, मंदिर दर्शन को गई माताओं बहनों से अभद्र व्यवहार करना, मंदिर की दीवारों पर अनाप-शनाप लिखना आदि। विरोध करने पर मंदिर के पुजारी से अभद्रता करना व धमकी देना आदि हैं।
विज्ञापन

हिंदू समाज पार्टी ने मांग किया है कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था तत्काल नहीं बढ़ाई जाय। चेताया कि यदि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो हिंदू समाज पार्टी सड़क पर उतरेगी। ज्ञापन देने वालों में रितेश वर्मा, आशीष वर्मा, राहुल गुप्ता, दीपक वर्मा, राहुल पटेल, राजेश राय, प्रेम शंकर राय, पंकज साहनी, आशुतोष पटेल, अनूप प्रसाद, बड़े लाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed