फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demand for action in the case of husband's death

Ballia News: पति की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग

Sat, 21 Jun 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Demand for action in the case of husband's death
बांसडीह/घोघा। डॉक्टर वेंकटेश मौआर की मौत के बाद उनकी पत्नी प्रियंका मौआर ने शनिवार को डीएम मंगल प्रसाद सिंह से मुलाकात की। सीएचसी परिसर में संचालित फार्मेसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कहा कि संचालक ने पति से पैसे उधार लिए थे। उक्त पैसे वापस करने के दौरान अपने रिश्तेदार से मिलकर पति को विजिलेंस से गिरफ्तार करवाया। डीएम ने मामले की जांच करवाने के बाद दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहीं, बांसडीह सीएचसी के पूर्व अधीक्षक की मौत से आहत चिकित्सक व कर्मचारी ओपीडी सेवाएं बंद कर न्याय व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे हैं। शुक्रवार को पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान धरना पर बैठे चिकित्साकर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने इस प्रकरण में मुख्यमंत्री से मिलकर एसआईटी जांच की सिफारिश करने का आश्वासन दिया। चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि वे उनकी लड़ाई में पूरी तरह उनके साथ हैं। चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि प्रशासन उनकी मांगों पर विचार नहीं करता है, तो आने वाले समय में आंदोलन बड़े पैमाने पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed