फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Deluxe toilets will be operational in two months

Ballia News: दो माह में चालू होगा डीलक्स शौचालय

Tue, 16 Jul 2024 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Deluxe toilets will be operational in two months
बलिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बलिया सहित कई स्टेशन पर करोड़ रुपये से चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण एवं संरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों के काउंसिलिंग और पुनर्विकास योजना में प्रयुक्त निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) रोशन लाल यादव ने किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा ने प्लेटफार्म संख्या एक पर 12 मीटर चौड़े फुट ब्रिज निर्माण कार्यों को देखा। यात्री निवास व पूछताछ कक्ष में पंखे की हालत देख विद्युत प्रभारी को फटकार लगाते हुए नया पंखा लगाने को कहा। सर्कुलेटिंग एरिया में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कार्य को तीव्र गति से कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने प्लेटफार्मों के सरफेस सुधार, शेड परिवर्तन एवं स्टोन वर्क का निरीक्षण किया और संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया की सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री प्रतीक्षालयों में वीआइपी, लाउंज, प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय एवं आधुनिक प्रसाधन को एक सप्ताह व डीलक्स शौचालय को दो माह में चालू का निर्देश दिया। पार्सल कक्ष को पूर्वी छोर पर स्थापित करने को कहा। इसके पूर्व उन्होने चितबडागांव स्टेशन का निरीक्षण किया और निरीक्षण के बाद उन्होंने पर्यावरण को शुद्ध रखने के प्रतिक स्वरूप स्टेशन पर पौधा रोपण भी किया। साथ में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम ऋषि श्रीवास्तव, सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, बलेंद्र पाल, परिचालन प्रबंधक रुपेश कुमार, मंडल विद्युत इंजीनियर रामदयाल, सहायक मंड़ल परिचालन प्रबंधक हीरा लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed