फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Delhi STF took the young man away, police ran on information of kidnapping

Ballia News: युवक को उठा ले गई दिल्ली एसटीएफ, अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sun, 10 Dec 2023 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Delhi STF took the young man away, police ran on information of kidnapping
दिल्ली एसटीएफ के जवानों ने स्थानीय पुलिस को बिना सूचना दिए शनिवार की रात सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से एक युवक को उठा लिया। उधर युवक का कथित अपहरण स्थानीय पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गया। स्थानीय पुलिस पूरी रात बिहार के मांझी, रिविलगंज, लालगंज, शिवपुर घाट, नौरंगा घाट, दुबेछपरा व दुमाईगढ़ घाट के तरफ भटकती रही। न युवक की जानकारी मिली न ही संबंधित कार का सुराग मिला। उठाए गए युवक के फोन पर एसएचओ बार-बार फोन करते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

हार थक कर सीओ उस्मान, एसएचओ धर्मवीर सिंह व अन्य पुलिस वाले लौट गए। रविवार की सुबह सात बजे दिल्ली एसटीएफ के जवान कार से युवक गोलू यादव को लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद एसएचओ ने संबंधित जवानों से झड़प भी हुई। एसएचओ ने कहा कि स्थानीय पुलिस को सूचित करना चाहिए। आप लोगों ने फोन का भी जवाब नहीं दिया। एसएचओ की बातों का दिल्ली एसटीएफ के पास कोई जवाब नहीं था। बाद में गोलू को यह कहते हुए सुपुर्दगी में देकर चले गए कि इस युवक ने कोई अपराध नहीं किया है। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पुलिस गोलू को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


दिल्ली में एक एफआईआर दर्ज हुई है। उसी सिलसिले में दिल्ली एसटीएफ बैरिया थाना क्षेत्र के चार-पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं मिली थी। एक युवक के परिजनों के शिकायत पर बैरिया पुलिस ने तहकीकात करनी शुरू की तो पता चला कि दिल्ली एसटीएफ है। पूछताछ के दौरान उक्त युवक बेकसूर निकला। जिसे एसटीएफ ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस्मान, क्षेत्राधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed