फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   delhi ballia Humsafar Express will run in name of freedom fighter Chittu Pandey

Ballia News: 'शेर-ए-बलिया' चित्तू पांडेय के नाम से चलेगी हमसफर एक्सप्रेस, Railway ने दी स्वीकृति

Sun, 21 Aug 2022 06:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 Aug 2022 06:44 PM IST
सार

बलिया से दिल्ली के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस अब स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय हमसफर एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर रेलवे ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। 

विज्ञापन
delhi ballia Humsafar Express will run in name of freedom fighter Chittu Pandey
हमसफर एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया से दिल्ली के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस अब स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय हमसफर एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। इसका विस्तार छपरा तक किया जाएगा। सुरेमनपुर और युसूफपुर में भी इसका ठहराव किया जाएगा। इसकी स्वीकृति रेल मंत्रालय से दे दी गई है। यह जानकारी  सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रविवार को  सोनबरसा स्थित अपने संसदीय कार्यालय में दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनएच-31 से एनएच-84 को जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इसके लिए सोनबरसा, दलनछपरा, महुली घाट के रास्ते आरा तक फोरलेन की सड़क बनवाएगा। महुलीघाट पर बनने वाला सड़क पुल भी यही विभाग बनाएगा। इसका पूरा खर्च केंद्र सरकार का भूतल परिवहन मंत्रालय उठाएगा। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। सर्वे के लिए आदेश जारी हो चुका है।

विज्ञापन

जेपी के नाम पर होगा बकुल्हा रेलवे स्टेशन 

सांसद ने स्पष्ट किया कि सुरेमनपुर, चितबड़ागांव और युसूफपुर रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधा बढ़ाई जाएगी। इन स्टेशनों के प्लेटफार्म नंबर एक पर कोच डिस्प्ले लगाया जाएगा। शुद्ध पेयजल और पर्याप्त रोशनी के लिए जरूरी व्यवस्था की जाएगी। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि बकुल्हा रेलवे स्टेशन अब जयप्रकाश नगर रोड के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार के प्रस्ताव पर रेलवे ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। जल्द ही इस स्टेशन का नाम बदल जाएगा। सांसद ने बताया कि सोनबरसा मोड़ पर अमर सेनानी राधामोहन सिंह की प्रतिमा लगाने का कार्य चल रहा है। इसका अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो नवंबर में प्रतिमा का अनावरण हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed