फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   deepawali in ballia

महा दीपोत्सव पर जगमग हुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम

Fri, 13 Nov 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
deepawali in ballia
छोटी दीपावली पर दीपों से सजाया गया स्पोर्ट स्टेडियम। - फोटो : BALLIA
बलिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली की पूर्व संध्या पर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम दीपों से जगमगा उठा। पूरे स्टेडियम में चारों तरफ एक साथ जलाए गए दीप काफी आकर्षक रूप में दिखे। खिलाड़ियों ने अपने-अपने पसंदीदा खेल से संबंधित झांकी और रंगोली बनाकर उस पर दीप जलाए। महा दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही द्वारा पूजन-अर्चन कर किया गया। स्टेडियम के खिलाड़ियों के सहयोग से एक साथ चारों तरफ दीप जलाए गए, जिसे वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने बड़े उत्साह से देखा। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने पूजन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और इसके महत्व को बताया। इसके बाद समस्त अधिकारियों ने पूरे स्टेडियम में घूमकर रंगोली और सजावट को देखा। उधर, नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में कुछ लोग अपने अपने मकानों पर स्वदेशी झालर जलाया, जो अपनी छटा बिखेर रही थी। इस मौके पर सीडीओ विपिन जैन, जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा समेत स्टेडियम के महिला व पुरुष खिलाड़ी व सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

छोटी दीपावली पर्व पर दीपों से सजाया गया वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम।

छोटी दीपावली पर्व पर दीपों से सजाया गया वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed